ePaper

ममता बनर्जी देश की सबसे गरीब मुख्यमंत्री, भवानीपुर की TMC एमएलए के पास मात्र 15 लाख रुपये, अचल संपत्ति शून्य

Updated at : 12 Apr 2023 8:50 PM (IST)
विज्ञापन
ममता बनर्जी देश की सबसे गरीब मुख्यमंत्री, भवानीपुर की TMC एमएलए के पास मात्र 15 लाख रुपये, अचल संपत्ति शून्य

देश के जिन मुख्यमंत्रियों के खिलाफ आपराधिक और गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, उनकी लिस्ट में ममता बनर्जी का नाम नहीं है. यानी उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है. 66 साल की ममता बनर्जी के पास पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री है. वह पेशे से सामाजिक कार्यकर्ता और राजनेता हैं.

विज्ञापन

Mamata Banerjee News: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी देश की सबसे गरीब मुख्यमंत्री हैं. उनके पास महज 15.38 लाख रुपये की चल संपत्ति है. अचल संपत्ति के नाम पर उनके पास कुछ भी नहीं है. एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और नेशनल इलेक्शन वॉच (NEW) ने देश के सभी 30 वर्तमान मुख्यमंत्रियों की ओर से विधानसभा चुनाव के समय दाखिल किये गये शपथ पत्र के अध्ययन के बाद यह जानकारी सार्वजनिक की है.

ममता बनर्जी के खिलाफ कोई आपराधिक मामला नहीं

इसमें बताया गया है कि ममता बनर्जी ने निर्वाचन आयोग को जो शपथ पत्र दाखिल किया है, उसमें उन्होंने कहा है कि उनके पास पैन कार्ड है. जिन मुख्यमंत्रियों के खिलाफ आपराधिक और गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, उन चीफ मिनिस्टर्स की लिस्ट में ममता बनर्जी का नाम नहीं है. यानी उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है. 66 साल की ममता बनर्जी के पास पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री है. वह अपना पेशा सामाजिक कार्यकर्ता और राजनेता बताती हैं.

Also Read: नीतीश कुमार, ममता बनर्जी समेत 15 राज्यों के CM से अमीर हैं झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, इतनी है संपत्ति

भवानीपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं ममता बनर्जी

ममता बनर्जी ने दक्षिण कोलकाता में स्थित भवानीपुर विधानसभा सीट पर सितंबर 2021 में हुए उपचुनाव में जीतकर विधायक बनीं थीं. इससे पहले मार्च-अप्रैल में हुए बंगाल विधानसभा चुनाव में वह नंदीग्राम से चुनाव हार गयीं थीं. नंदीग्राम में उनके ही पुराने सिपाही शुभेंदु अधिकारी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर चुनाव लड़ा था और ममता दी को करीब 2 हजार मतों के अंतर से पराजित कर दिया था.

देश की इकलौती महिला मुख्यमंत्री हैं ममता बनर्जी

तमिलनाडु, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, त्रिपुरा, मेघालय, असम, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, पुडुचेरी, नगालैंड, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, आंध्रप्रदेश, झारखंड, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, सिक्किम, मिजोरम, दिल्ली, बिहार, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मणिपुर, हरियाणा और केरल के सीएम से गरीब हैं देश की इकलौती मुख्यमंत्री ममता बनर्जी.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola