बिहार कल का मौसम: कई जिलों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

सांकेतिक फोटो
Bihar Kal ka Mausam: मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने बिहार को लेकर जारी किये पूर्वानुमान में बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान यहां के कई जिलों में मौसम का हाल खराब रह सकता है. आइये जानते हैं बिहार के कितने जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.
Bihar Kal ka Mausam: बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना की ओर से जारी ताजा चेतावनी के अनुसार 31 मई की सुबह से 1 जून की सुबह तक राज्य के कई जिलों में तेज हवा, गरज-चमक और बारिश की संभावना बनी हुई है.
मौसम विभाग ने पश्चिम और दक्षिण बिहार के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इन इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. इसके साथ ही वज्रपात और बारिश की भी आशंका जताई गई है.

इन जिलों में ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, जहानाबाद, अरवल, पटना, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय और बेगूसराय में मौसम बिगड़ सकता है. इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.
इन जिलों में तेज हवा के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है. किसानों, यात्रियों और खुले में काम करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
उत्तर और पूर्वी बिहार को राहत
सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया समेत कई जिलों में फिलहाल किसी बड़ी चेतावनी की स्थिति नहीं है. मौसम विभाग ने कहा है कि मौसम कभी भी बदल सकता है, इसलिए लोग लगातार मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखें.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
क्या करें और क्या न करें
- खराब मौसम के दौरान पेड़ के नीचे खड़े होने से बचें.
- बिजली चमकने पर खुले मैदान में न रहें.
- जरूरी काम हो तभी घर से बाहर निकलें.
- किसान खेतों में काम करते समय मौसम की जानकारी जरूर लेते रहें.
- मोबाइल पर मौसम विभाग के अलर्ट पर ध्यान दें.
इसे भी पढ़ें: यूरोप ट्रिप से लेकर महंगे गिफ्ट तक, टेंडर घोटाला मामले में एक्शन, IAS योगेश और अभिलाषा सस्पेंड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By परितोष शाही
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










