तेजस्वी यादव विदेश में, इधर RJD के वरिष्ठ प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने छोड़ी पार्टी, सम्मान न मिलने से थे नाराज

Updated:
विज्ञापन

मृत्युंजय तिवारी

RJD Spokesperson: राष्ट्रीय जनता दल को एक बड़ा झटका लगा है. वरिष्ठ प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. सम्मान न मिलने के कारण उन्होंने यह निर्णय लिया है.

विज्ञापन

RJD Spokesperson: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और वरिष्ठ प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ दी है. उन्होंने RJD के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल से मिलकर प्रवक्ता समेत पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा सौंप दिया. मृत्युंजय तिवारी ने बताया कि पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में उन्होंने अपना इस्तीफा दिया. पार्टी में उन्हें उचित सम्मान नहीं मिल रहा था, इसलिए उन्होंने यह फैसला लिया. उन्होंने कहा कि वह जनता के सेवक हैं और आखिरी सांस तक जनता की सेवा करते रहेंगे. उन्होंने अपने अगले राजनीतिक कदम को लेकर कोई जानकारी नहीं दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

सम्मान नहीं मिलने से थे नाराज

मृत्युंजय तिवारी पिछले कुछ समय से पार्टी में अपनी भूमिका और संगठन में नहीं मिल रहे महत्व को लेकर नाराज बताए जा रहे थे. इसी वजह से उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया. लंबे समय तक वे RJD का प्रमुख चेहरा रहे और मीडिया के सामने पार्टी का पक्ष मजबूती से रखते थे. ऐसे में उनका इस्तीफा पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. फिलहाल तेजस्वी यादव अपने परिवार के साथ विदेश में छुट्टी मना रहे हैं.

अभय कुशवाहा को लेकर भी तेज हुई चर्चा

इसी बीच RJD के औरंगाबाद सांसद अभय कुशवाहा को लेकर भी सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं. वह पार्टी नेतृत्व से नाराज बताए जा रहे हैं और भाजपा के संपर्क में हैं. राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि वह जल्द कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं. अभय कुशवाहा या भाजपा की ओर से इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

चुनाव से पहले RJD की बढ़ी चिंता

बांकीपुर उपचुनाव और आने वाले राजनीतिक कार्यक्रमों के बीच RJD के भीतर सामने आ रही नाराजगी पार्टी के लिए चिंता का कारण मानी जा रही है. एक तरफ मृत्युंजय तिवारी ने इस्तीफा दे दिया है, वहीं अभय कुशवाहा को लेकर चल रही अटकलों ने बिहार की राजनीति का माहौल और गर्म कर दिया है.

इसे भी पढ़ें: बिहार में कई IAS अधिकारियों के विभाग बदले, धर्मेंद्र कुमार-दिवेश सेहरा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, यहां देखें किसे क्या मिला


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन