पटना इस्कॉन पहुंचे नीतीश कुमार, राधारानी का दर्शन किये, शिक्षा मंत्री, बोले- यहां आने से मिलती है सकारात्मक ऊर्जा

Updated:
विज्ञापन

पटना इस्कॉन में पूजा करने पहुंचे पूवी सीएम नीतीश कुमार और मिथलेश तिवारी

जन्माष्टमी के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पटना के इस्कॉन मंदिर पहुंचे. उन्होंने भगवान कृष्ण के दर्शन कर प्रदेश की समृद्धि की कामना की. शिक्षा मंत्री ने युवाओं को कृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेने का खास संदेश दिया.

विज्ञापन

Nitish Kumar Visited ISKCON And Offered Prayers : जन्माष्टमी पर पटना स्थित इस्कॉन मंदिर में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पहुंचे. दोनों ने मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की. इस दौरान मंदिर परिसर में आध्यात्मिक माहौल रहा. पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की.

आपके शहर में

विज्ञापन

वहीं, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने इस्कॉन मंदिर पहुंचने के बाद कहा कि यहां आने से उन्हें शक्ति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है. उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और उनके जीवन से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए.

युवाओं को दिया श्रीकृष्ण का उदाहरण

मिथिलेश तिवारी ने युवाओं को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि जिस तरह भगवान श्रीकृष्ण गेंद लेने के बहाने पानी में उतरे और कालिया नाग के फन पर नृत्य कर वापस आए, उसी तरह युवाओं को भी अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखना चाहिए. उन्होंने कहा कि जीवन में चुनौतियां और बाधाएं आती रहती हैं, लेकिन उनसे घबराकर लक्ष्य से भटकना नहीं चाहिए. युवाओं को हर परिस्थिति में अपने लक्ष्य पर नजर बनाए रखनी चाहिए और आगे बढ़ते रहना चाहिए.

कृष्ण के जीवन से सीखने की जरूरत

शिक्षा मंत्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन साहस, संघर्ष और कर्म का संदेश देता है. युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर अपने भविष्य का लक्ष्य तय करना चाहिए. रास्ते में आने वाली मुश्किलों को चुनौती मानकर उनका सामना करना चाहिए. उन्होंने कहा कि सफलता उन्हीं लोगों को मिलती है, जो परिस्थितियों से हार नहीं मानते और अपने लक्ष्य के प्रति लगातार प्रयास करते रहते हैं.

आस्था के साथ विकास का संदेश

नीतीश कुमार के इस्कॉन मंदिर पहुंचने को लेकर श्रद्धालुओं में भी उत्साह दिखा. पूजा-अर्चना के दौरान दोनों ने मंदिर की व्यवस्थाओं और धार्मिक गतिविधियों की जानकारी ली. इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति के साथ युवाओं को कर्म और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश भी दिया गया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन