VIDEO: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Updated:
विज्ञापन

Bihar Weather Alert : बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. अगले 24 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश और 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Bihar Weather Alert : बिहार में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है. अगले 24 घंटे राज्य के कई हिस्सों के लिए मौसम के लिहाज से अहम रहने वाले हैं. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 4 और 5 सितंबर को बिहार के कई इलाकों में बारिश हो सकती है. इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं का असर भी देखने को मिल सकता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

कई इलाकों में फिर सक्रिय होगा बारिश का दौर

पिछले कुछ समय से बारिश से राहत महसूस कर रहे इलाकों में एक बार फिर मौसम परेशानी बढ़ा सकता है. कई जगहों पर बादल छाए रहने और अचानक बारिश शुरू होने की संभावना है. जिन इलाकों में बादल ज्यादा सक्रिय रहेंगे, वहां तेज बारिश के साथ गरज-चमक भी हो सकती है.

50 KM प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार

बारिश के साथ तेज हवाएं भी परेशानी बढ़ा सकती हैं. मौसम विभाग ने कई इलाकों में गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जतायी है. हवा की रफ्तार झोंकों के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. ऐसे में कमजोर पेड़, बिजली के खंभे और खुले में रखी वस्तुएं खतरे का कारण बन सकती हैं.

Also Watch : VIDEO: बांकीपुर उपचुनाव जीतने के बाद प्रशांत किशोर का वोटरों को लेकर बयान, वीडियो में सुनिए

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन