नौबतपुर में कचरा फेंकने के विवाद में भाजपा मंडल अध्यक्ष और उनके भाई से मारपीट, फायरिंग का भी आरोप

Author Sumit kumar|Edited by Nikhil Anurag
Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

नौबतपुर के नवही गांव में कचरा फेंकने को लेकर हुआ विवाद हिंसक हो गया. इस मारपीट में भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा और उनके भाई घायल हो गए. पीड़ित पक्ष ने फायरिंग का भी आरोप लगाया है.

विज्ञापन

Patna Crime: नौबतपुर थाना क्षेत्र के नवही गांव में कचरा फेंकने को लेकर शुरू हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. मारपीट की इस घटना में नौबतपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा और उनके भाई घायल हो गए. पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की. हालांकि, गोलीबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

आपके शहर में

विज्ञापन

लक्ष्मीकांत शर्मा ने आरोप लगाया कि गांव के ही संजीत सिंह, रॉकी सिंह और लगभग आधा दर्जन अन्य लोग अचानक मौके पर पहुंचे और उनके साथ मारपीट करने लगे. देखते ही देखते आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिससे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया.

लाठी-डंडे से मारपीट में दोनों भाई घायल

पीड़ित पक्ष के अनुसार, आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर उन्हें और उनके भाई को घायल कर दिया. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए नौबतपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी.

थाने में दिया गया आवेदन

लक्ष्मीकांत शर्मा ने पूरे मामले को लेकर नौबतपुर थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. घटना की सूचना मिलने के बाद डायल-112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.

पुलिस कर रही मामले की जांच

नौबतपुर थानाध्यक्ष मंजीत कुमार ठाकुर ने बताया कि मामले में आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस सभी आरोपों की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि फायरिंग की घटना हुई थी या नहीं तथा घटना में शामिल लोगों की संख्या कितनी थी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन