पटना में काली मिर्च का सौदा पड़ा महंगा, साइबर बदमाशों ने कारोबारी से 4.33 लाख ठगे

Updated:
विज्ञापन

एआइ से बनायी गयी तस्वीर

पटना में काली मिर्च खरीदने के चक्कर में एक कारोबारी साइबर ठगी का शिकार हो गया. बदमाशों ने 4.33 लाख रुपये ठग लिए. जानिए कैसे इस ठगी को अंजाम दिया गया.

विज्ञापन

Cyber ​​Fraud : राजधानी पटना में काली मिर्च का सौदा कराने के नाम पर साइबर बदमाशों ने एक कारोबारी से 4.33 लाख रुपये की ठगी कर ली. ठगी का शिकार मारूफगंज निवासी अमित जायसवाल हुए हैं. मामले को लेकर उन्होंने साइबर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

फोन पर काली मिर्च का सौदा, व्हाट्सएप पर भेजी फर्जी बिल्टी

अमित जायसवाल ने पुलिस को बताया कि उन्हें शाहिद नामक व्यक्ति का फोन आया था. उसने काली मिर्च का सौदा 4.33 लाख रुपये में तय किया. इसके बाद आरोपी ने व्हाट्सएप पर ट्रांसपोर्ट की फर्जी बिल्टी भेजकर कारोबारी का भरोसा जीत लिया.

भरोसा होने के बाद आरोपी ने एडवांस और शेष भुगतान के नाम पर अलग-अलग किस्तों में कुल 4.33 लाख रुपये अपने बताए खातों में ट्रांसफर करवा लिये.

दो बैंक खातों में भेजी गयी रकम

शिकायत के अनुसार, ठगी की रकम में से 2.29 लाख रुपये साउथ इंडिया बैंक के वेमल नामक व्यक्ति के खाते में भेजे गये, जबकि बाकी रकम पंजाब नेशनल बैंक के विकास शर्मा नामक व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर करायी गयी.

सामान नहीं आया तो बंद मिला मोबाइल

रकम का भुगतान करने के बावजूद जब काली मिर्च की डिलीवरी नहीं हुई तो अमित जायसवाल ने आरोपी से संपर्क करने की कोशिश की. लेकिन शाहिद का मोबाइल नंबर लगातार बंद आने लगा. इसके बाद कारोबारी को ठगी का एहसास हुआ. मामले में साइबर थाने की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. पुलिस बैंक खातों में भेजी गयी रकम और आरोपियों से जुड़े मोबाइल नंबरों की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन