आज पूरे बिहार में मौसम विभाग का डबल अलर्ट, तेज बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना, इन हिस्सों में ज्यादा रहेगा प्रभाव

Updated:
विज्ञापन

बिहार में बारिश की तस्वीर

Bihar Rain Alert: आज पूरे बिहार में मौसम विभाग की ओर से चेतावनी जारी की गई है. कुछ जिलों में ऑरेंज जबकि कुछ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान कहीं-कहीं तेज बारिश के साथ हवा चलने की संभावना भी जताई गई है.

विज्ञापन

Bihar Rain Alert: बिहार में मॉनसून एक्टिव है लेकिन इसके बावजूद अच्छी बारिश नहीं होने की वजह से लोगों की परेशानी बनी हुई है. इस बीच मौसम विभाग ने आज पूरे बिहार में अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

तेज हवा और बारिश की संभावना

जबकि बाकी के जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. साथ ही कहीं तेज बारिश तो कहीं हल्की बारिश हो सकती है. इस दौरान बिजली गिरने की भी संभावना बनी रह सकती है. मौसम विभाग की माने तो, आज बक्सर, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर में ज्यादा मौसम बिगड़ा रह सकता है.

Image

तीन महीने बाद भी कम बारिश

बिहार में मॉनसून के तीन महीने गुजरने के बाद भी बारिश की कमी बनी हुई है. अगस्त (सावन) के अंतिम दिनों में कुछ इलाकों में अच्छी बारिश जरूर हुई है, लेकिन इससे पूरे राज्य में बारिश की कमी की भरपाई नहीं हो पाई है. मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार राज्य के 11 जिलों में सामान्य से 50 प्रतिशत या उससे अधिक बारिश कम हुई है. ऐसे में अब सबकी नजर भादो की बारिश पर है.

सितंबर में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, भादो (सितंबर) में भी मॉनसून के पूरी तरह मेहरबान रहने के आसार कम हैं. उपलब्ध पूर्वानुमानों में सितंबर में बारिश सामान्य से कम और असमान रहने के संकेत मिल रहे हैं. भादो के पहले हफ्ते में कई जगहों पर बारिश होगी, लेकिन धीरे-धीरे बारिश कम होने लगेगी.

बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

11 जिलों में आधी से भी कम बारिश

मॉनसून के दौरान जहानाबाद में सामान्य से करीब 64 प्रतिशत कम बारिश हुई है. शेखपुरा और सीतामढ़ी में करीब 60 प्रतिशत, जबकि भागलपुर, भोजपुर और जमुई में करीब 55 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है. मुजफ्फरपुर में 52, पटना में 51, दरभंगा में 53, सारण में 51 और सहरसा में करीब 50 प्रतिशत बारिश कम हुई है. इसके अलावा 24 जिलों में सामान्य से 25 से 49 प्रतिशत तक कम बारिश हुई है.

पिछले 24 घंटों में मौसम

पिछले 24 घंटे में औरंगाबाद, सीवान, समस्तीपुर और सुपौल के एक-दो जगहों पर भारी बारिश दर्ज की गई. औरंगाबाद के ओबरा में 82.8 मिलीमीटर, सुपौल के वीरपुर में 82 और समस्तीपुर के हसनपुर में 70 मिलीमीटर बारिश हुई. मौसम विभाग के अनुसार, 31 अगस्त से सितंबर के शुरुआती दिनों तक बिहार के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बनी रह सकती हैं.

Also Read: प्रभात खबर ग्राउंड रिपोर्ट: नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन