पटना में शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, महिला थाने में युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Author Nitish kumar|Edited by Nikhil Anurag
Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Patna crime: राजधानी पटना में एक युवती ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए महिला थाने में मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Patna crime: राजधानी पटना के गर्दनीबाग इलाके की रहने वाली एक युवती ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. मामले में सकसोहरा निवासी हर्ष राज को नामजद आरोपी बनाया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि उसकी पहचान आरोपी युवक से इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी. इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और समय के साथ मुलाकातें भी होने लगीं. युवती का कहना है कि आरोपी ने उससे शादी का वादा किया था.

होटल में बुलाकर संबंध बनाने का आरोप

प्राथमिकी के अनुसार, आरोपी ने युवती को श्रीकृष्णापुरी थाना क्षेत्र के बोरिंग रोड स्थित एक होटल में बुलाया, जहां उसके साथ उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए गए. युवती का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने शादी का आश्वासन देकर उसे शांत कराया. युवती ने आरोप लगाया है कि बाद में जब उसने शादी की बात कही तो आरोपी अपने वादे से मुकर गया. इतना ही नहीं, उसने जान से मारने की धमकी भी दी.

महिला थाना पुलिस कर रही मामले की जांच

महिला थाना पुलिस ने पीड़िता के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. जांच के बाद उपलब्ध साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि दोनों के बीच संबंध कब से थे और आरोपों के समर्थन में उपलब्ध इलेक्ट्रॉनिक एवं अन्य साक्ष्य क्या हैं.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन