दानापुर में तीन करोड़ रुपये का ऋण नहीं चुकाने पर बैंक ने परती जमीन पर लिया कब्जा, परिवार ने जताया विरोध

Author Sanjay kumar|Edited by Nikhil Anurag
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 3 करोड़ रुपये का ऋण नहीं चुकाने पर रेणु देवी की परती जमीन पर कब्जा कर लिया है. परिजनों ने बैंक पर पूर्व में दूसरी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

Patna loan default: तीन करोड़ रुपये का ऋण नहीं चुकाने पर उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक ने गुरुवार को दानापुर के नासरीगंज निवासी रेणु देवी की परती जमीन पर कब्जा कर लिया. प्रशासन की मौजूदगी में की गई इस कार्रवाई के दौरान परिजनों ने विरोध जताते हुए आरोप लगाया कि बैंक ने पहले उनके दूसरे सर्वे नंबर की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया था.

विज्ञापन

रेणु देवी के पुत्र रोहित गुप्ता ने बताया कि उनकी मां ने बैंक से ऋण लिया था. उनका कहना है कि ऋण खाली परती जमीन के एवज में लिया गया था, लेकिन बैंक के अधिकारी बिना पूर्व सूचना उनके दूसरे सर्वे नंबर वाले मकान पर कब्जा करने पहुंच गए थे.

पूर्वजों की संपत्ति होने का किया दावा

रोहित गुप्ता ने बताया कि संबंधित जमीन पूर्वजों की संपत्ति है और परिवार में अभी तक उसका बंटवारा भी नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि विरोध करने के बाद बैंक ने परती जमीन पर कब्जा किया. परिवार ने बैंक की कार्रवाई को लेकर आपत्ति जताई है.

एसडीओ के आदेश पर हुई कार्रवाई

कार्रवाई के दौरान उपस्थित दंडाधिकारी सह प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) के आदेश पर बैंक को कब्जा दिलाने की कार्रवाई की गई है. उन्होंने कहा कि बकाया ऋण का भुगतान नहीं किए जाने के कारण संबंधित परती जमीन पर बैंक को कब्जा दिलाया गया है.

बैंक प्रबंधन ने कही यह बात

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के प्रबंधक शक्ति ने बताया कि रेणु देवी द्वारा बैंक से तीन करोड़ रुपये का ऋण लिया गया था. निर्धारित समय तक ऋण की राशि का भुगतान नहीं होने के कारण नियमानुसार कार्रवाई करते हुए बैंक ने परती जमीन पर कब्जा लिया है. बैंक की इस कार्रवाई को लेकर इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. वहीं परिजनों की ओर से जमीन के स्वामित्व और कब्जे की प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं.

बंटी यादव मर्डर केस: मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बीसी का एनकाउंटर, पुलिस ने पैर में मारी गोली


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन