VIDEO : पटना में पुलिस से भिड़े दारोगा अभ्यर्थी, जमकर हुआ बवाल, वीडियो में देखिए ग्राउंड रिपोर्ट
BSSC Candidates Protest : पटना के जेपी गोलंबर पर दरोगा अभ्यर्थियों ने भर्ती परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. इस दौरान पुलिस और छात्रों के बीच झड़प हुई. पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर अभ्यर्थियों को रोकने की कोशिश की.
BSSC Candidates Protest : पटना के जेपी गोलंबर पर मंगलवार को दरोगा अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस और छात्र आमने-सामने हो गये. होटल मौर्या के सामने पुलिस ने बांस की बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया. दूसरी ओर बड़ी संख्या में मौजूद अभ्यर्थी बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश करते रहे.
बैरिकेडिंग के पास हुई धक्कामुक्की
पुलिस और अभ्यर्थियों के बीच बैरिकेडिंग के पास धक्कामुक्की की स्थिति बन गयी. छात्र लगातार आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे थे, जबकि पुलिसकर्मी उन्हें रोकने और पीछे करने की कोशिश में जुटे रहे. मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है.
डाकबंगला की ओर बढ़ना चाहते हैं अभ्यर्थी
प्रदर्शनकारी जेपी गोलंबर से डाकबंगला की ओर बढ़कर इनकम टैक्स चौराहे तक जाना चाहते हैं. पुलिस ने उन्हें जेपी गोलंबर के पास ही रोक दिया है. पुलिस अधिकारी छात्रों से शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने की अपील कर रहे हैं, लेकिन अभ्यर्थी आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं.
गांधी मैदान थानाध्यक्ष से भी भिड़े छात्र
प्रदर्शन के दौरान कुछ छात्र गांधी मैदान थानाध्यक्ष के साथ भी भिड़ गये. पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया और उन्हें आगे नहीं बढ़ने की बात कही. इसके बावजूद प्रदर्शनकारियों का आक्रोश बना हुआ है.
दरोगा भर्ती परीक्षा रद्द करने की मांग
दरोगा अभ्यर्थी भर्ती परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रहे हैं. उनका आरोप है कि परीक्षा में धांधली हुई है, इसलिए इसे रद्द कर दोबारा परीक्षा करायी जाए. हालांकि, परीक्षा पास कर चुके कुछ अभ्यर्थी इसका विरोध कर रहे हैं. उनका कहना है कि कुछ छात्रों के आरोप के कारण सभी अभ्यर्थियों को नुकसान नहीं होना चाहिए.
Also Watch : VIDEO : प्रभात खबर के पत्रकार से मारपीट करने वाले SK आजाद के 'काले कारनामे', वीडियो में देखिए पूरा खुलासा
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए