बाढ़ का पानी उतरते ही संक्रमण से बचाव की कवायद, बड़हिया के प्रभावित इलाकों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बाढ़ का पानी उतरने के बाद बड़हिया और आसपास के गांवों में संक्रमण रोकने के लिए जिला प्रशासन की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है. प्रभावित इलाकों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव और सफाई का कार्य तेजी से किया जा रहा है.

विज्ञापन

लखीसराय : बाढ़ का पानी उतरने के बाद संक्रमण और जलजनित बीमारियों की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन की ओर से प्रभावित इलाकों में राहत और स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में मंगलवार को पूर्वाह्न करीब आठ बजे बड़हिया नगर परिषद क्षेत्र के अलावा खुटहा, जैतपुर सहित अन्य बाढ़ प्रभावित गांवों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया गया.

विज्ञापन
फोटो कैप्शन: ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करते कर्मी | Prabhat Khabar Network
ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करते कर्मी | Prabhat Khabar Network

बाढ़ प्रभावित इलाकों में सफाई अभियान जारी

ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव के साथ प्रभावित क्षेत्रों में साफ-सफाई और स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम भी जारी है. बाढ़ का पानी निकलने के बाद कई जगहों पर गंदगी और दूषित पानी के कारण संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है. इसे देखते हुए प्रशासन की ओर से निरोधात्मक उपाय किये जा रहे हैं.

लोगों से साफ-सफाई बनाए रखने की अपील

प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित लोगों से अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने और गंदा पानी जमा नहीं होने देने की अपील की है. साथ ही संक्रमण से बचाव के लिए प्रशासन की ओर से जारी आवश्यक निर्देशों का पालन करने को कहा गया है.

अधिकारियों के अनुसार प्रभावित इलाकों में लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्वच्छता संबंधी गतिविधियां आगे भी जारी रहेंगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन