सप्लाई टावर परिसर में जलजमाव, सड़े पानी में उतरकर मोटर चालू करने को मजबूर ऑपरेटर

Updated:
विज्ञापन

बंशीपुर सप्लाई टावर केम्पस में बना जलजमाव | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मेदनीचौकी में पानी सप्लाई टावर परिसर में लंबे समय से जलजमाव से गंभीर परेशानी हो रही है. पानी सड़ने और दुर्गंध फैलने के कारण ऑपरेटर को गंदे पानी में उतरकर मोटर चलानी पड़ रही है.

विज्ञापन

लखीसराय : प्रखंड के बंशीपुर पंचायत अंतर्गत मेदनीचौकी बाजार स्थित पानी सप्लाई टावर परिसर में जलजमाव के कारण परेशानी बनी हुई है. लंबे समय से पानी जमा रहने के कारण परिसर में दुर्गंध फैल रही है. स्थिति यह है कि पानी सप्लाई ऑपरेटर को सड़े हुए पानी में उतरकर पंप गृह तक जाना पड़ता है और मोटर चालू करनी पड़ती है.

विज्ञापन

डोभा में जमा खर-पतवार से बढ़ी समस्या

पानी सप्लाई ऑपरेटर गौतम मिश्रा ने बताया कि सप्लाई टावर परिसर के बगल में एक डोभा है, जहां गांव के पानी का निकास होता है. लेकिन डोभा खर-पतवार और जंगल-झाड़ से भरा हुआ है.

नाले का पानी डोभा में पहुंचने के बाद उसके ओवरफ्लो होने से पानी सप्लाई टावर परिसर में घुस जाता है. इसके कारण परिसर में लगातार जलजमाव की स्थिति बनी रहती है.

सड़े पानी में उतरकर मोटर चलाना मजबूरी

ऑपरेटर के अनुसार लंबे समय तक पानी जमा रहने के कारण वह सड़ने लगता है और दुर्गंध आने लगती है. इसके बावजूद पानी सप्लाई सुचारु रखने के लिए रोज इसी पानी में उतरकर पंप गृह तक जाना पड़ता है और पानी सप्लाई का मोटर चालू करना पड़ता है.

सड़े हुए पानी में लगातार उतरने के कारण ऑपरेटर के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है. वहीं, आसपास रहने वाले लोगों में भी संक्रमण और बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है.

डोभा की सफाई और परिसर की ऊंचाई बढ़ाने की मांग

पानी सप्लाई ऑपरेटर गौतम मिश्रा ने सप्लाई टावर परिसर से सटे डोभा की साफ-सफाई कराने की मांग की है. उन्होंने कहा कि परिसर में मिट्टी भराई कर उसका लेयर ऊंचा किया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में पानी वहां जमा न हो.

स्थानीय स्तर पर डोभा की सफाई और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था होने से सप्लाई टावर परिसर में जलजमाव की समस्या दूर होने की उम्मीद है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन