चानन प्रखंड कार्यालय में निगरानी का छापा, बीपीआरओ ब्रजेश कुमार घूस लेते गिरफ्तार

विज्ञापन

निगरानी टीम बीपीआरओ ब्रजेश कुमार को गिरफ्तार कर अपने साथ ले जाते हुए

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चानन प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की. प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी (बीपीआरओ) ब्रजेश कुमार को कथित रूप से घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया. इस गिरफ्तारी से प्रखंड कार्यालय में हड़कंप मच गया.

विज्ञापन

लखीसराय : चानन प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को निगरानी विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी (बीपीआरओ) ब्रजेश कुमार को कथित रूप से घूस लेते गिरफ्तार किया. कार्रवाई मंगलवार अपराह्न करीब 2 बजे की गयी. गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही प्रखंड कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया.

विज्ञापन
चानन प्रखंड कार्यालय में निगरानी विभाग की कार्रवाई के बाद ले जाती पुलिस
चानन प्रखंड कार्यालय में निगरानी विभाग की कार्रवाई के बाद ले जाती पुलिस

शिकायत के सत्यापन के बाद पहुंची टीम

सूत्रों के अनुसार, एक मुखिया की शिकायत के बाद निगरानी विभाग की टीम ने मामले का सत्यापन किया. शिकायत की पुष्टि के बाद मंगलवार को टीम चानन प्रखंड कार्यालय पहुंची और कार्रवाई की.

कार्रवाई के दौरान बीपीआरओ को कथित रूप से घूस लेते गिरफ्तार किये जाने की सूचना से कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

बीडीओ ने कहा- कार्रवाई की विशेष जानकारी नहीं

मामले की पुष्टि करते हुए चानन के प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रवण कुमार पांडेय ने बताया कि आर्थिक अपराध इकाई की ओर से कार्रवाई की गयी है. उन्होंने कहा कि उन्हें मामले में विशेष जानकारी नहीं है, इसलिए वह विस्तृत जानकारी देने की स्थिति में नहीं हैं.

वहीं, चानन थानाध्यक्ष उज्ज्वल कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी चानन थाना को दी गयी है. निगरानी विभाग की कार्रवाई के संबंध में विस्तृत जानकारी संबंधित टीम की ओर से ही स्पष्ट की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन