दुमका में मेडिकल कॉलेज अस्पताल के नाम को लेकर सियासत तेज

Updated:
विज्ञापन
गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल

Dumka News: दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल के नाम को लेकर सियासत तेज हो गई है. पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने नाम बदलने पर नाराजगी जताते हुए “मुर्मू” जोड़ने की मांग उठाई है.

विज्ञापन

दुमका से आनंद जायसवाल की रिपोर्ट 

Dumka News: झारखंड के दुमका जिले के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल के नाम को लेकर अब सियासत तेज हो गई है. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता चंपाई सोरेन ने अस्पताल का नाम “गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल” किए जाने पर विरोध जताया है. चंपाई सोरेन ने इसे संताल हूल के इतिहास और आदिवासी वीरांगनाओं के सम्मान से जुड़ा मुद्दा बताया है.

चंपाई सोरेन ने बताया 

चंपाई सोरेन ने बताया कि इस मामले को लेकर उन्होंने अस्पताल निर्माण करा रही लार्सन एंड टर्बो कंपनी के प्लानिंग मैनेजर और मेडिकल कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल से भी बात की है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि नाम में सुधार नहीं किया गया, तो 30 जून को हूल दिवस के मौके पर संताल परगना के माझी हाड़ाम और पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था से जुड़े प्रतिनिधियों का बड़ा जुटान यहीं होगा.

अस्पताल के नाम में “मुर्मू” जोड़ने की उठी मांग 

पूर्व मुख्यमंत्री ने मांग की कि अस्पताल के नाम में “मुर्मू” शब्द भी जोड़ा जाए, जिससे फूलो-झानो मुर्मू की ऐतिहासिक पहचान कायम रहे. साथ ही उन्होंने दिग्घी इलाके में प्रस्तावित बस टर्मिनल का नाम चांद-भैरव के नाम पर रखने की भी मांग उठाई. चंपाई सोरेन के इस बयान के बाद अब फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल के नाम को लेकर राजनीतिक और सामाजिक बहस तेज होने की संभावना है. 

यह भी पढ़ें: गिरिडीह के सरिता देवी को CM के निर्देश पर मिली मदद, प्रशासन उठाएगा बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा

यह भी पढ़ें:धनबाद: सिनीडीह में मकानों में दरार पड़ने से दहशत, परिवारों ने खाली किया घर

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola