ब्रांडेड के नाम पर नकली चप्पल:नोनीहाट में छापेमारी, 422 जोड़ी बरामद

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर.

हंसडीहा पुलिस ने ब्रांडेड कंपनी के नाम पर बेची जा रही 422 जोड़ी नकली चप्पलें बरामद कीं. दो दुकानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में चप्पल जब्त किया गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, हंसडीहा. हंसडीहा थाना क्षेत्र में ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली चप्पलों की बिक्री और भंडारण के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. स्थानीय थाना पुलिस ने छापेमारी कर 422 जोड़ी नकली स्पार्क्स चप्पल बरामद की. कार्रवाई एम/एस आइडियल आइपीआर प्रोटेक्शन प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि की शिकायत पर की गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

शिकायत के अनुसार, कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि को सूचना मिली थी कि हंसडीहा बाजार में ब्रांड के नाम पर नकली चप्पलों की बिक्री की जा रही है. सूचना का सत्यापन करने के बाद प्रतिनिधि ने हंसडीहा थाना पुलिस से संपर्क कर छापेमारी में सहयोग मांगा. इसके बाद पुलिस टीम के साथ नोनीहाट बाजार में कार्रवाई की गयी.

पहली दुकान से 71 जोड़ी नकली चप्पल बरामद

पुलिस टीम ने नोनीहाट बाजार स्थित एक दुकान में छापेमारी की. दुकानदार ने अपना नाम इरशाद आलम, उम्र करीब 55 वर्ष बताया. दुकान में रखी ब्रांड की चप्पलों की जांच की गयी और असली-नकली उत्पादों का मिलान किया गया. जांच में चप्पलें नकली पायी गयीं.

पुलिस और कंपनी के प्रतिनिधि ने दुकानदार से चप्पलों की खरीद-बिक्री से संबंधित बिल और अन्य कागजात प्रस्तुत करने को कहा, लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका. इसके बाद दुकान से 71 जोड़ी नकली स्पार्क्स चप्पल बरामद कर जब्त कर ली गयी.

दूसरी दुकान से 95 जोड़ी नकली चप्पल जब्त

इसके बाद पुलिस टीम ने नोनीहाट बाजार की एक अन्य दुकान की भी जांच की. दुकानदार ने अपना नाम मोहम्मद मुजीब आलम उर्फ बाबू, उम्र करीब 35 वर्ष बताया.

दुकान में रखी स्पार्क्स कंपनी की चप्पलों की जांच करने पर वे भी नकली पायी गयीं. दुकानदार से चप्पलों से संबंधित बिल और अन्य कागजात मांगे गये, लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका. इसके बाद दुकान से 95 जोड़ी नकली चप्पल बरामद कर जब्त की गयी.

नकली उत्पादों के खिलाफ कार्रवाई जारी

पुलिस और कंपनी के प्रतिनिधियों की ओर से नकली ब्रांडेड उत्पादों की बिक्री और भंडारण को लेकर लगातार जांच की जा रही है. कार्रवाई के दौरान बरामद चप्पलों को जब्त कर लिया गया है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola