कौन है Jian Zhang? जिसने Apple छोड़ कर जॉइन किया Meta

Jian Zhang ने ऐपल छोड़ कर मेटा जॉइन कर लिया है
Jian Zhang: Apple के रोबोटिक्स हेड जियान झांग अब Meta जॉइन कर चुके हैं. हाल ही में Apple की Foundation Models टीम से कई लोग जा चुके हैं. इनमें से तीन लोग OpenAI और Anthropic में भी शामिल हो चुके हैं.
Jian Zhang: Apple की AI डिवीजन को एक और झटका लगा है. Bloomberg की रिपोर्ट के मुताबिक, सिर्फ एक हफ्ते में कंपनी के चार बड़े रिसर्चर ने नौकरी छोड़ दी है. इससे साफ पता चलता है कि iPhone बनाने वाली कंपनी के लिए टॉप AI टैलेंट को बनाए रखना मुश्किल होता जा रहा है, जबकि बाकी कंपनियां इन एक्सपर्ट्स को अपने साथ जोड़ने में जुटी हुई है.
कौन है Jian Zhang?
Apple में रोबोटिक्स रिसर्च टीम संभाल रहे Jian Zhang अब Meta के Robotics Studio (Reality Labs डिवीजन) में शामिल हो गए हैं. Meta ने मंगलवार को उनकी जॉइनिंग कन्फर्म की है. Apple में Zhang की टीम ऑटोमेशन और रोबोटिक्स पर रिसर्च कर रही थी, जो सीधे प्रोडक्ट डेवलपमेंट से जुड़ी नहीं थी.
झांग के लिंक्डइन प्रोफाइल से पता चलता है उन्होंने झेजियांग यूनिवर्सिटी से मेकाट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री ली है और पर्ड्यू यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग में PhD की है. झांग Apple में 2015 में हेड ऑफ रोबोटिक्स रिसर्च बनने से पहले Purdue यूनिवर्सिटी में लेक्चरर भी रह चुके थे .
इस साल उनकी टीम में कई लोग बदल चुके हैं. अप्रैल में उनकी टीम के एक सदस्य मारियो स्रोजी ने भी एप्पल छोड़ा और अब वो Archer Aviation में AI प्रोडक्ट्स की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं.
और किन-किन लोगों ने छोड़ा Apple?
झांग के अलावा हाल ही में Apple के तीन और रिसर्चर कंपनी छोड़ चुके हैं. उनके नाम हैं जॉन पीबल्स, नैन डू और झाओ मेंग. खबर है कि पीबल्स और डू, OpenAI से जुड़ रहे हैं, जबकि झाओ, Anthropic में जा रहे हैं.
ये चारों ही लोग Apple Foundation Models टीम का हिस्सा थे, जिसने Apple Intelligence बनाने में बड़ी अहम भूमिका निभाई थी. अब कहा जा रहा है कि Apple सोच रहा है कि क्या वो अपने खुद के बनाए मॉडल्स पर भरोसा करे या फिर बाहर की टेक्नॉलजी का ज्यादा इस्तेमाल करे.
टेक रिसर्चर्स क्यों छोड़ रहे Apple?
झांग का Meta से जुड़ना इस बात की तरफ इशारा करता है कि Apple अपने लंबे समय के प्लान में रोबोटिक्स को कितनी अहमियत दे रहा है. खबरें हैं कि Apple कई तरह के डिवाइस बना रहा है जैसे एक टेबलटॉप सिस्टम जिसमें मूव करने वाली स्क्रीन हो और ऐसा रोबोटिक आर्म जो रिटेल स्टोर्स और मैन्युफैक्चरिंग में काम आ सके. उधर Meta भी रोबोटिक्स और हार्डवेयर पर बड़ा दांव लगा रहा है. उसकी Reality Labs डिविजन में ह्यूमनॉइड रोबोट्स के लिए ऑपरेटिंग सिस्टम और कंपोनेंट्स पर काम हो रहा है, साथ ही AI से चलने वाले स्मार्ट ग्लासेस पर भी जोर दिया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: Reliance Intelligence: भारत में एआई क्रांति की शुरुआत, Google Cloud के साथ साझेदारी
यह भी पढ़ें: Top AI Tools 2025: सैम ऑल्टमैन का ChatGPT फिर बना चैम्पियन, एलन मस्क का Grok रह गया पीछे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










