बच्चों को सब्जियां खिलाने का सबसे आसान तरीका, 10 मिनट में बनाएं ये रंग-बिरंगी वेज रेनबो मैगी

Updated:
विज्ञापन
बच्चों को सब्जियां खिलाने का सबसे आसान तरीका, 10 मिनट में बनाएं ये रंग-बिरंगी वेज रेनबो मैगी

Veg Rainbow Maggi: अगर आपका बच्चा सब्जियां खाने से बचता है लेकिन मैगी का दीवाना है, तो वेज रेनबो मैगी उसके लिए परफेक्ट रेसिपी है. रंग-बिरंगी सब्जियों से बनी यह टेस्टी और हेल्दी डिश बच्चों को स्वाद के साथ न्यूट्रिशन भी देती है. सिर्फ 10 मिनट में तैयार होने वाली यह रेसिपी हर मां के लिए आसान और स्मार्ट किचन हैक साबित हो सकती है.

विज्ञापन

Veg Rainbow Maggi: अगर आपक बच्चा सब्जियों से दूर भागता है, लेकिन उसी मैगी खाना पसंद है तो आज की यह रेसिपी खास आपके लिए है. बच्चों की इसी आदत या फिर हरकत को ध्यान में रखते हुए आज हम आपको वेज रेनबो मैगी बनाना सिखाने वाले हैं. यह एक ऐसी डिश है जो सिर्फ खाने में टेस्टी नहीं होती बल्कि बच्चों की सेहत के लिए फायदेमंद भी होती है. रंग-बिरंगी सब्जियों से बनी यह डिश दिखने में भी काफी ज्यादा अट्रैक्टिव लगती है. जब आप इसे घर पर बनाते हैं तो बच्चे खुद इसे खाने के लिए दौड़े चले आते हैं. सिर्फ 10 मिनट में तैयार होने वाली यह डिश स्वाद, न्यूट्रिशन और फन का एक जबरदस्त कॉम्बिनेशन है. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी.

वेज रेनबो मैगी बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • 1 पैकेट मैगी
  • 1 छोटा गाजर बारीक कटा हुआ
  • 2 चम्मच स्वीट कॉर्न
  • आधा शिमला मिर्च, लाल, पीली या हरी रंग की बारीक कटी हुई
  • 4 से 5 बीन्स, बारीक कटी हुई
  • 2 चम्मच मटर
  • 1 छोटा प्याज, ऑप्शनल
  • 1 चम्मच बटर या तेल
  • मैगी मसाला
  • स्वादानुसार नमक
  • थोड़ा सा चीज, ऑप्शनल

यह भी पढ़ें: शाम की चाय के साथ ट्राई करें ये पालक पकोड़ा चाट, स्वाद ऐसा कि प्लेट तुरंत हो जाएगी खाली

वेज रेनबो मैगी बनाने की रेसिपी

  • वेज रेनबो मैगी बनाने के लिए सबसे पहले गैस पर एक पैन रखें और उसमें बटर या तेल गर्म करें. अब इसमें प्याज डालकर हल्का सा भून लें और फिर गाजर, बीन्स, मटर और शिमला मिर्च डालकर 2 से 3 मिनट तक पकाएं. इस बात का ख्याल रखें कि सब्जियां ज्यादा सॉफ्ट न हों, क्योंकि हल्की क्रंची सब्जियां बच्चों को ज्यादा पसंद आती हैं.
  • इसके बाद एक पैन में लगभग डेढ़ कप पानी डालें और उबाल आने दें. जब पानी उबलने लगे तो उसमें मैगी नूडल्स और मैगी मसाला डालकर 2 से 3 मिनट तक मैगी को पकाएं और बीच-बीच में चलाते रहें.
  • जब मैगी लगभग तैयार हो जाए, तब इसमें स्वीट कॉर्न और थोड़ा सा चीज डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.

यह भी पढ़ें: शाम की चाय के लिए हेल्दी और क्रिस्पी स्नैक, बच्चों को सब्जियां खिलाने का सबसे आसान और टेस्टी तरीका

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Ingredients

  • 1 पैकेट मैगी
  • 1 छोटा गाजर बारीक कटा हुआ
  • 2 चम्मच स्वीट कॉर्न
  • आधा शिमला मिर्च, लाल, पीली या हरी रंग की बारीक कटी हुई
  • 4 से 5 बीन्स, बारीक कटी हुई
  • 2 चम्मच मटर
  • 1 छोटा प्याज, ऑप्शनल
  • 1 चम्मच बटर या तेल
  • मैगी मसाला
  • स्वादानुसार नमक
  • थोड़ा सा चीज, ऑप्शनल

Instructions