Elegant Baby Girl Names: आपकी बेटी का नाम सुनते ही हर कोई करेगा तारीफ, जानना चाहेगा इतना खूबसूरत और एलिगेंट नाम कहां से मिला

बेटी के लिए एलिगेंट नाम और उनके अर्थ Ai image
Elegant Baby Girl Names: अगर आपके घर पर नन्हीं परी ने जन्म लिया है और आप उसके लिए एक छोटा, मॉडर्न, एलिगेंट और सबसे अलग नाम ढूंढ रहे हैं, तो यह लिस्ट आपके बहुत काम आने वाली है। यहां आपको 30 खूबसूरत बेबी गर्ल नेम्स उनके प्यारे अर्थ के साथ मिलेंगे, जिससे अपनी लाडली के लिए परफेक्ट नाम चुनना और भी आसान हो जाएगा.
Elegant Baby Girl Names: घर पर जब एक बेटी का जन्म होता है, तो ऐसा लगता है मानो साक्षात माता लक्ष्मी ने घर पर कदम रखा हो. इस नन्हीं सी जान की वजह से पूरे घर में जश्न का माहौल बन जाता है, जिसमें परिवार के हर सदस्य शामिल होते हैं और उसके लिए खुशियों और अच्छी सेहत की कामना करते हैं. जब बेटी का जन्म होता है तो पूरे परिवार पर कई तरह की जिम्मेदारियां आ जाती हैं, जिनमें से एक जिम्मेदारी उसके लिए नाम का चुनाव करना भी होता है. माता-पिता और परिवार के सदस्य इस बच्ची के लिए एक ऐसा नाम चुनना चाहते हैं जो सिर्फ बाकी सभी नामों से अलग ही न हो, बल्कि खूबसूरत भी हो. अगर बात करें आज के समय की, तो माता-पिता इस तरह के नामों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं जो छोटे हों, बोलने में आसान हों, लेकिन सुनने में एकदम रॉयल और क्लासी लगें. ऐसे में अगर आपके घर पर भी एक बेटी का जन्म हुआ है और आप ऐसे ही नाम की तलाश में हैं, तो इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपकी तलाश खत्म हो जाने वाली है. आज हम आपकी बेटी के लिए 30 बेहद ही एलिगेंट और मॉडर्न नामों की लिस्ट लेकर आए हैं और साथ ही इन नामों के अर्थ भी लेकर आए हैं. तो चलिए, इस लिस्ट पर डालते हैं एक नजर.

आपकी बेटी के लिए कुछ एलिगेंट और मॉडर्न नाम
- अनायशा: इस नाम का अर्थ होता है विशेष या जो सबसे अलग हो.
- अयारा: इस नाम का अर्थ होता है पवित्र और शुद्ध दिल वाली.
- इनाक्षी: इस नाम का सुंदर अर्थ होता है तीखे और खूबसूरत नैन-नक्श वाली.
- इवांका: इस नाम का अर्थ होता है भगवान का दिया हुआ अनमोल उपहार.
- उशिका: इस नाम का अर्थ होता है सुबह की शुरुआत या भोर। यह नाम सुनने में बहुत ही मॉडर्न और क्लासी लगता है.
- एनाया: इस नाम का अर्थ होता है जिसकी रक्षा भगवान खुद करते हैं.
- कियाना: इस मॉडर्न नाम का अर्थ है प्रकृति की राजकुमारी.
- कायरा: इस नाम का अर्थ होता है शांतिपूर्ण या बेहद खूबसूरत महिला.
- गीतिका: इस नाम का सीधा सा अर्थ होता है एक छोटा और मधुर गीत.
- जिवांश: इस नाम का अर्थ होता है जीवन का एक खूबसूरत अंश या हिस्सा.
- तविशा: इस नाम का अर्थ होता है स्वर्ग जैसी सुंदरता या बिजली की चमक.
- तिश्या: इस नाम का अर्थ होता है शुभ समय या एक चमकता हुआ तारा.
- दिव्यांशी: इस नाम का अर्थ होता है किसी देवी का अंश या दैवीय शक्ति.
- द्रिश्या: इस प्यारे से नाम का अर्थ होता है एक खूबसूरत नजारा.
- नाव्यांशी: इस नाम का अर्थ होता है नयापन या आधुनिकता का हिस्सा.
- निशिका: इस नाम का अर्थ होता है रात के समय चमकने वाला सुंदर सितारा.
- निमिशा: इस नाम का अर्थ होता है पलक झपकने का समय या क्षण भर.
- नितारा: इस नाम का अर्थ होता है जिसकी जड़ें बहुत गहरी हों या गहराई से जुड़ा हुआ.
- प्रांशी: यह माता लक्ष्मी का एक बहुत ही नया और मॉडर्न नाम है.
- प्रियान: इस नाम का अर्थ होता है जो हर किसी को बहुत प्यारी लगती हो.
- बान्या: इस यूनिक नाम का अर्थ होता है ईश्वर की सबसे प्यारी कृपा.
- भव्यांश: इस नाम का अर्थ होता है जिसका रूप बहुत बड़ा और सुंदर हो.
- मिशिका: इस नाम का अर्थ होता है भगवान का प्यार या शक्कर जैसी मीठी.
- मायरा: इस क्लासी नाम का अर्थ होता है बहुत ही प्रिय और आदरणीय.
- रियाना: इस नाम का अर्थ होता है एक छोटी और प्यारी रानी.
- रुहानिका: इस नाम का अर्थ होता है रूह से जुड़ी हुई या बहुत ही पवित्र आत्मा.
- शनाया: इस नाम का अर्थ होता है सुबह के सूरज की सबसे पहली किरण.
- शायरा: इस नाम का अर्थ होता है कविताएं लिखने वाली या बहुत ही क्रिएटिव लड़की.
- विहानिका: इस नाम का अर्थ होता है सुबह की शुरुआत या नई किरण.
- वान्या: यह ईश्वर का एक सुंदर उपहार माना जाता है और इसका अर्थ प्रकृति भी होता है.
ये भी पढ़ें: जुड़वा बेटों के लिए 30 ऐसे रॉयल नाम, जो हर किसी को आएंगे पसंद, सुनने में मॉडर्न और अर्थ भी हैं बेहद खास
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










