Matching Baby Names: बेटे और बेटी के लिए ढूंढ़ रहे हैं परफेक्टली मिलते-जुलते नाम? यहां देखें 30 सबसे मॉडर्न और मीनिंगफुल ऑप्शन

Updated:
विज्ञापन

बेटे-बेटी के लिए मिलते-जुलते नाम और उनके अर्थ Ai image

Matching Baby Names: बेटे और बेटी के लिए एक प्यारा और अर्थपूर्ण नाम चुनना हर माता-पिता के लिए खास होता है. अगर आप भी अपने दोनों बच्चों के लिए मिलते-जुलते, मॉडर्न और मीनिंगफुल नाम ढूंढ़ रहे हैं, तो यहां दी गई 30 खूबसूरत मैचिंग नामों की लिस्ट आपकी यह तलाश आसान बना सकती है.

विज्ञापन

Matching Baby Names: घर पर जब एक साथ दो बच्चे जन्म लेते हैं, या फिर एक बड़े बच्चे के बाद छोटे भाई या फिर बहन का जन्म होता है, तो माता-पिता की खुशियों का ठिकाना नहीं रहता है. पूरे परिवार में खुशियों की लहर दौड़ जाती है और एक अलग ही जश्न का माहौल देखने को मिलता है. बच्चे का जन्म होते ही परिवार की जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं. इन्हीं जिम्मेदारियों में से एक जिम्मेदारी होती है इस बच्चे या फिर बच्ची के लिए एक अच्छे नाम का चुनाव करने की. खासकर बच्चों के लिए एक सही नाम चुनना और भी कठिन हो जाता है, जब आप दोनों ही भाई और बहन के लिए मिलते-जुलते नामों की तलाश कर रहे होते हैं. माता-पिता कई बार इसलिए भी एक मिलता-जुलता नाम अपने बच्चों के लिए चुनना चाहते हैं, ताकि उनके बीच का कनेक्शन दुनिया को साफ दिखाई दे. अगर आप भी अपने बेटे और बेटी के लिए ऐसे ही राइमिंग या मैचिंग नामों की तलाश में हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है. यहां हम भाई-बहन के लिए 30 सबसे खूबसूरत और मीनिंगफुल नामों की एक लंबी लिस्ट लेकर आए हैं. तो चलिए, इस लिस्ट पर डालते हैं एक नजर और साथ ही जानते हैं इनके अर्थ.

विज्ञापन
matching names and meaning
matching names and meaning


आपके बेटे और बेटी के लिए मिलते-जुलते नामों की लिस्ट

  • आरव और आरवी: बच्चों के लिए इन मिलते-जुलते नामों को आज के समय में काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है. 'आरव' नाम का अर्थ होता है शांति या ज्ञान, जबकि, 'आरवी' का अर्थ होता है शांतिपूर्ण या जो दिल के करीब हो.
  • अद्विक और अद्विका: इन दोनों ही नामों का अर्थ बहुत ही स्पेशल होता है. इन दोनों का ही अर्थ होता है अनोखा या जिसके जैसा दुनिया में कोई दूसरा न हो.
  • अंश और अंशिका: यह एक एवरग्रीन जोड़ी है. जिसमें 'अंश' का अर्थ होता है हिस्सा या भाग, और 'अंशिका' का अर्थ भी छोटा सा हिस्सा या कण होता है.
  • अयांश और अयांशी: 'अयांश' नाम का अर्थ होता है माता-पिता का अंश या सूर्य की पहली किरण, जबकि 'अयांशी' का मतलब भी ईश्वर का तोहफा होता है.
  • आरुष और आरुषि: 'आरुष' नाम का मतलब होता है सूर्य की पहली किरण, और 'आरुषि' का अर्थ भी सुबह की लालिमा या सूर्य की किरण से है.
  • रुद्र और रुद्राक्षी: बता दें 'रुद्र' भगवान शिव का ही एक शक्तिशाली और बेहद ही पवित्र नाम है. जबकि, 'रुद्राक्षी' नाम का अर्थ होता है भगवान शिव की आंखें या रुद्राक्ष जैसी पवित्र.
  • कियान और कियारा: आपके बेटे और बेटी के लिए ये दोनों ही नाम बहुत ही मॉडर्न और स्टाइलिश लगते हैं. 'कियान' नाम का अर्थ होता है राजा या ईश्वर की कृपा, जबकि, 'कियारा' नाम का अर्थ होता है साफ, स्पष्ट या सुंदर बालों वाली.
  • ध्रुव और ध्रुवी: 'ध्रुव' नाम का अर्थ होता है अचल, मजबूत या ध्रुव तारा. वहीं, 'ध्रुवी' नाम का अर्थ होता है दृढ़ इच्छाशक्ति वाली या जो अपने जगह पर पक्की हो.
  • दिवित और दिविता: 'दिवित' नाम का अर्थ होता है अमर या जो हमेशा जीवित रहे, वहीं, 'दिविता' का अर्थ दिव्य शक्ति या ईश्वरीय चमक होता है.
  • दर्श और दर्शी: 'दर्श' नाम का अर्थ होता है देखना, सुंदर या भगवान कृष्ण का एक नाम. वहीं, 'दर्शी' का अर्थ होता है जो रास्ता दिखाए या जिसमें दूरदर्शिता हो.
  • माधव और माधवी: 'माधव' भगवान श्री कृष्ण का ही एक बहुत ही सुंदर नाम है, जिसका अर्थ मधुरता से भी है. वहीं, 'माधवी' का अर्थ रसीली, वसंत ऋतु या एक सुंदर लता होता है.
  • मनन और मनस्वी: 'मनन' नाम का अर्थ होता है गहराई से सोचना या चिंतन करना. वहीं, 'मनस्वी' का अर्थ होता है बुद्धिमान, गर्वित या नेक दिल वाली लड़की.
  • हृदान और हृदया: 'हृदान' नाम का अर्थ होता है दिल का टुकड़ा या जिसका दिल बड़ा हो. जबकि, 'हृदया' का आसान सा अर्थ है दिल या बेहद दयालु.
  • रेयांश और रेयांशी: आज के समय में ये दोनों नाम भी पैरेंट्स को काफी ज्यादा पसंद आ रहे हैं. 'रेयांश' नाम का अर्थ होता है प्रकाश की पहली किरण या भगवान विष्णु का अंश. वहीं, 'रेयांशी' का अर्थ रोशनी की किरण या देवी दुर्गा का अंश होता है.
  • विहान और विहाना: 'विहान' नाम का अर्थ होता है सुबह की पहली किरण या नई शुरुआत. वहीं, 'विहाना' का मतलब भी नई सुबह या भोर होता है.

ये भी पढ़ें: अपनी प्यारी गुड़िया के लिए चुनें 50 सबसे खूबसूरत और मॉडर्न हिंदू नाम, हर नाम का अर्थ है बेहद खास

ये भी पढ़ें: अपनी लाड़ली के लिए चुनें संस्कृत के 30 सबसे खूबसूरत नाम, हर एक का अर्थ है बेहद खास और सुंदर


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola