चेहरे पर समय से पहले दिखने लगे हैं रिंकल्स? महंगी एंटी-एजिंग क्रीम नहीं, सबसे पहले बदलें ये 7 आदतें

Updated:
विज्ञापन

झुर्रियों से छुटकारा पाने के नेचुरल उपाय AI image

Wrinkle Removal Tips: चेहरे पर समय से पहले रिंकल्स दिखने लगे हैं? हो सकता है इसकी वजह आपकी रोजमर्रा की कुछ छोटी-छोटी आदतें हों. अच्छी बात यह है कि इन्हें बदलना मुश्किल नहीं है. आइए जानते हैं ऐसी आसान आदतों के बारे में, जो आपकी स्किन को लंबे समय तक फ्रेश और यंग लुक देने में मदद कर सकती हैं.

विज्ञापन

Wrinkle Removal Tips: हर किसी की यह चाहत होती है कि उसका चेहरा हमेशा साफ और ग्लोइंग दिखाई दे. लेकिन, जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है, चेहरे पर फाइन लाइन्स और रिंकल्स का आना एक बहुत ही आम बात बन जाती है. आज के समय में कुछ खराब आदतों, पॉल्यूशन, धूल-मिट्टी और गलत खान-पान की वजह से चेहरे पर उम्र से पहले ही रिंकल्स आना शुरू हो जाते हैं, जिससे चेहरा बूढ़ा दिखने लगता है. जब ऐसा होता है, तो अक्सर हम बाजारों में मिलने वाले महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं. ये प्रोडक्ट्स हो सकता है कि हमें कुछ समय के लिए इस प्रॉब्लम से छुटकारा दिला दें, लेकिन कई बार इनमें मौजूद केमिकल्स हमारी स्किन को फायदा पहुंचाने की जगह नुकसान भी पहुंचा सकते हैं. अगर आप अपनी स्किन को डैमेज किए बिना, बिना किसी एक्स्ट्रा खर्च के इन रिंकल्स से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आज का यह आर्टिकल आपके बहुत काम का है. आज हम आपको रोज की कुछ ऐसी छोटी-छोटी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें बदलकर आप चेहरे पर मौजूद इन रिंकल्स से काफी आसानी से छुटकारा पा सकते हैं. तो चलिए, इन आसान तरीकों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन


easy wrinkle removal tips
easy wrinkle removal tips

खूब पानी पीने की आदत डालें

अगर आप अपने चेहरे को ग्लोइंग बनाकर रखना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सबसे पहले सही मात्रा में पानी पीना शुरू कर देना चाहिए. जब आपके शरीर में पानी की कमी होती है, तो आपकी स्किन ड्राई और बेजान नजर आने लगती है. ऐसा होने की वजह से भी चेहरे पर रिंकल्स जल्दी नजर आने लग जाते हैं. अगर आप नहीं चाहते कि ऐसा हो, तो पूरे दिन में कम से कम 8 से 10 ग्लास पानी पीने की आदत जरूर डालें. जब आप भरपूर पानी पिएंगे, तो आपके शरीर से गंदगी बाहर निकल जाएगी और चेहरे पर एक नेचुरल ग्लो भी आ जाएगा.

फेस क्रीम या मॉइस्चराइजर लगाना न भूलें

जब आपकी स्किन ड्राई होती है, तो उसपर रिंकल्स जल्दी आने लगते हैं. इस प्रॉब्लम से बचने का सबसे आसान तरीका है कि आप हर सुबह नहाने के बाद और रात को सोने से पहले अपने चेहरे पर कोई अच्छी फेस क्रीम या फिर मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं. अगर आप चाहें तो रात को सोने से पहले नारियल तेल या आलमंड ऑयल की कुछ बूंदें लेकर चेहरे पर लगा सकते हैं. इससे आपकी स्किन को नरिशमेंट मिलता है और वह सॉफ्ट भी बनी रहती है.

ये भी पढ़ें: न होगी चिपचिपाहट, न ही निकलेंगे पिंपल्स, मॉनसून में दिनभर फ्रेश लुक के लिए सुबह उठते ही अपनाएं ये 5 स्किनकेयर हैक्स

धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाएं

जब हम तेज धूप में घर से बाहर निकलते हैं, तो उसकी यूवी किरणें हमारी स्किन को बहुत ज्यादा डैमेज करती हैं. ऐसा होने की वजह से भी अक्सर हमारी स्किन ढीली पड़ने लगती है. चाहे मौसम गर्मी का हो या फिर सर्दी का, जब भी आप घर से बाहर निकलें, तो अपने चेहरे पर एक अच्छे सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें. सनस्क्रीन आपके चेहरे को धूप से बचाती है और रिंकल्स को आने से रोकती भी है.

उंगलियों से चेहरे की हल्की मसाज करें

अगर आप रिंकल्स को आने से रोकना चाहते हैं, तो हर रात सोते समय अपने हाथों की उंगलियों से चेहरे की नीचे से ऊपर की तरफ हल्की मसाज जरूर करें. जब आप चेहरे की मसाज करते हैं, तो स्किन में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर हो जाता है और साथ ही स्किन टाइट भी होती है. मसाज करने के लिए आप एलोवेरा जेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: ऑयली स्किन से हर समय रहते हैं परेशान? घर पर बनाएं ये 3 टोनर, मिनटों में मिलेगा फ्रेश और ऑयल फ्री लुक

हरी सब्जियां और फ्रेश फल खाना शुरू करें

हम जो भी चीजें खाते हैं, उसका सीधा असर हमारी स्किन और चेहरे पर दिखना शुरू हो जाता है. अगर आप रिंकल्स से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो सबसे पहले अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियों और फ्रेश फल, जैसे कि संतरे, सेब और अनार को जरूर शामिल करें. इसके साथ ही आलमंड और अखरोट का सेवन करना भी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. ये सभी चीजें आपकी स्किन को अंदर से स्ट्रॉन्ग और जवान बनाए रखने में मदद करती हैं.

7 से 8 घंटे की अच्छी नींद भी जरूरी

जब हम सोते हैं, तो हमारी स्किन खुद को अंदर से रिपेयर करने का काम करती है. लेकिन, नींद पूरी न होने से आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स होने लगते हैं और चेहरा ज्यादा थका हुआ भी दिखने लगता है. इस प्रॉब्लम से बचने के लिए रोजाना 7 से 8 घंटे की गहरी नींद लेना शुरू कर दें. इसके साथ ही यह भी कोशिश करें कि रात के समय आप पीठ के बल ही सोएं. ऐसा इसलिए क्योंकि करवट लेकर सोने से तकिए के प्रेशर के कारण भी चेहरे पर फाइन लाइन्स पड़ सकती हैं.

टेंशन न लें और खुश रहने की कोशिश करें

जब आप ज्यादा टेंशन लेते हैं या फिर चीजों को लेकर हमेशा चिंता करते रहते हैं, तो आपके चेहरे का नेचुरल ग्लो खो जाता है. ऐसा होने की वजह से भी आप समय से पहले ही बूढ़े दिखने लग जाते हैं. अगर आप रिंकल्स से बचकर रहना चाहते हैं, तो इसका सबसे आसान और फ्री का तरीका है हमेशा खुश रहना और चेहरे पर मुस्कराहट रखना. टेंशन या स्ट्रेस को कम करने के लिए हर सुबह थोड़ी देर योगा या मेडिटेशन जरूर करें.

ये भी पढ़ें: गमले में उगे एलोवेरा से इस तरह बनाएं नेचुरल कोलेजन जेल, रिंकल्स और ढीली स्किन की होगी परमानेंट छुट्टी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola