शाम की चाय के साथ ट्राई करें ये पालक पकोड़ा चाट, स्वाद ऐसा कि प्लेट तुरंत हो जाएगी खाली

पालक पकोड़ा चाट AI image
Palak Pakora Chaat Recipe: अगर आप शाम की चाय के साथ कुछ टेस्टी, चटपटा और थोड़ा हटकर ट्राई करना चाहते हैं, तो पालक पकोड़ा चाट आपके लिए परफेक्ट स्नैक है. क्रिस्पी पकोड़े, ठंडा दही और चटपटी चटनियों से बनी यह रेसिपी स्वाद के साथ सेहत का भी पूरा ध्यान रखती है और हर किसी को बेहद पसंद आती है.
Palak Pakora Chaat Recipe: अगर आप शाम की चाय के साथ रोज के वही बोरिंग स्नैक्स नहीं, बल्कि कुछ यूनिक और चटपटा ट्राई करना चाहते हैं, तो पालक पकोड़ा चाट आपके लिए एक बेहतरीन चॉइस है. इस डिश में आपको स्वाद और सेहत का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है. आमतौर पर पकौड़ों को डीप फ्राइड होने की वजह से अनहेल्दी माना जाता है लेकिन, पालक से बने ये पकौड़े आयरन, फाइबर और साथ ही कई जरूरी न्यूट्रिएंट्स से लोडेड होते हैं. आप इस डिश को काफी आसानी से घर पर ही तैयार कर सकते हैं और इसका स्वाद घर के बड़ों से लेकर बच्चों तक को काफी ज्यादा पसंद आता है. तो चलिए जानते हैं पालक पकोड़ा चाट बनाने की आसान रेसिपी.
पालक पकोड़ा चाट बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- 1 कप फ्रेश पालक के पत्ते, अच्छे से धोकर कटे हुए
- 1 कप बेसन
- 2 चम्मच चावल का आटा
- 1 बारीक कटा प्याज
- 1 हरी मिर्च
- आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- आधा चम्मच अजवाइन
- नमक स्वादानुसार
- पानी सिर्फ घोल बनाने के लिए
- तलने के लिए तेल
- फेंटा हुआ दही
- इमली की मीठी चटनी
- हरी चटनी
- चाट मसाला
- भुना जीरा पाउडर
- सेव या अनार दाने, गार्निश करने के लिए
यह भी पढ़ें: शाम की चाय के लिए हेल्दी और क्रिस्पी स्नैक, बच्चों को सब्जियां खिलाने का सबसे आसान और टेस्टी तरीका
पालक पकोड़ा चाट बनाने की आसान रेसिपी
- पालक पकोड़ा चाट बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में बेसन, चावल का आटा, नमक, लाल मिर्च, अजवाइन और हरी मिर्च डालें. अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार करें. इस बात का ख्याल रखें कि बैटर ज्यादा पतला न हो.
- अब इसमें कटे हुए पालक और प्याज डालकर अच्छी तरह मिक्स करें और फिर एक कढ़ाही में तेल गर्म करके तैयार मिश्रण को छोटे-छोटे हिस्सों में डालकर मीडियम आंच पर गोल्डन और क्रिस्पी होने तक तल लें. तैयार पकोड़ों को टिश्यू पेपर पर निकाल लें ताकि एक्स्ट्रा ऑयल निकल जाए.
- अब एक सर्विंग प्लेट में गर्मागर्म पालक पकोड़े रखें और इनके ऊपर फेंटा हुआ दही डालें. इसके बाद ऊपर से इमली की मीठी चटनी और हरी चटनी डालकर स्वाद बढ़ाएं. लास्ट में ऊपर से चाट मसाला, भुना जीरा पाउडर और थोड़ा सा लाल मिर्च पाउडर छिड़क दें. आप अगर चाहें तो गार्निश करने के लिए सेव या फिर अनार के दानों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: हेल्दी ब्रेकफास्ट बनाना हुआ अब और भी आसान, जानें साबूदाना मिक्स वेज कटलेट बनाने की क्विक रेसिपी
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




