बारिश में भीग गए हैं? घर पहुंचते ही सबसे पहले करें ये 5 काम, नहीं तो बढ़ सकता है बीमारियों और इंफेक्शन का खतरा

Updated:
विज्ञापन
बारिश के पानी में भीगने के बाद सबसे पहले क्या करें? Ai image

बारिश के पानी में भीगने के बाद सबसे पहले क्या करें? Ai image

Monsoon Health Tips: बारिश में भीगने के बाद अक्सर लोग कुछ ऐसी छोटी-छोटी गलतियां कर बैठते हैं, जो बाद में बड़ी हेल्थ प्रॉब्लम्स की वजह बन सकती हैं. अगर आप भी मॉनसून में खुद को फिट और बीमारियों से दूर रखना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल को लास्ट तक जरूर पढ़ें.

विज्ञापन

Monsoon Health Tips: बारिश का मौसम हर किसी के चेहरे पर मुस्कान लेकर आता है. इस मौसम में हमें गर्मी से राहत तो मिल ही जाती है, साथ ही नजारे भी इतने खूबसूरत हो जाते हैं कि इनसे नजरें हटाने का मन ही नहीं करता. बारिश का यह मौसम भले ही कितना भी खूबसूरत क्यों न लगे, इसमें की गई एक छोटी सी लापरवाही भी हमारी सेहत को बिगाड़ने का काम कर सकती है. अक्सर ऑफिस से घर आते समय, बाजार जाते समय या सिर्फ मौज-मस्ती के लिए हम बारिश में भीग जाते हैं. बारिश में भीगना जितना अच्छा लगता है, उसके बाद बीमार होने का खतरा उतना ही ज्यादा होता है. ऐसे में अगर आप भीगने के तुरंत बाद सही कदम नहीं उठाते हैं, तो आपको सर्दी, खांसी, बुखार और स्किन इन्फेक्शन जैसी प्रॉब्लम्स काफी आसानी से घेर लेती हैं. आपकी सेहत न बिगड़े, इसके लिए आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं कि बारिश में भीगने के बाद आपको अपनी सेहत का ख्याल रखने के लिए कौन से जरूरी और सही काम करने चाहिए.


monsoon health guide
monsoon health guide

तुरंत गीले कपड़े और जूते बदलें

बारिश के पानी में भीगने के बाद अगर आपको सबसे पहला और सबसे जरूरी कोई काम करना चाहिए, तो वह है अपने गीले कपड़ों को बिना समय बर्बाद किये बदलना. जब आप गीले कपड़े पहने रहते हैं, तो आपके शरीर का तापमान काफी तेजी से गिरता रहता है, जिस वजह से आपको ठंड भी लग सकती है. इसके अलावा आपके गीले मोजे और जूते पैरों में स्किन इन्फेक्शन पैदा कर सकते हैं. अगर आप इन प्रॉब्लम्स से बचे रहना चाहते हैं, तो घर आते ही सबसे पहले सूखे और कम्फर्टेबल कपड़े पहन लें.

ये भी पढ़ें: रात में बार-बार टूटती है नींद? सोने से पहले बदलें ये 5 आदतें, आएगी घोड़े बेचकर नींद

साफ और गुनगुने पानी से नहाएं

कई लोगों को लगता है कि बारिश के पानी में भीग ही गए हैं, तो अब नहाने की क्या जरूरत है. अगर आप भी ऐसा ही सोचते हैं, तो यह यह आपकी एक बहुत ही बड़ी गलती है. आज के समय में बारिश के पानी में पॉल्यूशन, धूल के कण और कई तरह केहार्मफुल बैक्टीरिया होते हैं. इसलिए, घर आते ही सबसे पहले गुनगुने पानी से नाहा लें. आप अगर चाहें तो नहाने के लिए किसी अच्छे साबुन का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. ऐसा करने से आपके शरीर पर जमी गंदगी साफ हो जाएगी और शरीर का तापमान भी नॉर्मल हो जाएगा.

बालों को अच्छे से धोएं और सुखाएं

बारिश का गंदा पानी हमारे बालों और स्कैल्प को बहुत नुकसान पहुंचाता है. अगर सिर लंबे समय तक गीला रहेगा, तो आपको तेज सिरदर्द, सर्दी या सिर में डैंड्रफ और इचिंग जैसी प्रॉब्लम्स हो सकती हैं. इसलिए अगर आप बारिश के पानी में भीग गए हैं, तो अपने बालों को साफ पानी से अच्छी तरह से धोएं और फिर एक तौलिये की मदद से टैप करते हुए सुखा भी लें.

ये भी पढ़ें: अचानक लो हो जाए ब्लड प्रेशर, तो घबराने की जरूरत नहीं! अस्पताल जाने से पहले घर पर करें ये 5 आसान उपाय

कुछ गर्म और हेल्दी पिएं

जब आप बाहर से भीगकर आते हैं, तो उस समय आपके शरीर को अंदर से गर्माहट की जरूरत पड़ती है. यह एक बड़ी वजह है कि भीगकर आने के बाद आपको तुरंत फ्रिज का ठंडा पानी या फिर कोई भी और ठंडी नहीं खानी चाहिए. ठंडी चीजों की जगह पर आप अदरक-तुलसी की कड़क चाय, गर्मागर्म वेजिटेबल सूप या फिर घर पर बनाया हुआ काढ़ा पी सकते हैं. इस तरह की सभी चीजें शरीर को अंदर से गर्म रखेंगी और आपको इम्युनिटी को भी बूस्ट करने में मदद करेंगी.

पैर और उंगलियों की अच्छे से सफाई

आपको शायद यह जानकर हैरानी हो, लेकिन बारिश के इन दिनों में सबसे ज्यादा इन्फेक्शन पैरों के रास्ते ही फैलता है. सड़क पर जमी गंदगी और कीचड़ वाला पानी आपके पैरों की उंगलियों के बीच जमा हो जाते हैं. ऐसा होने की वजह से कई बार आपके पैर गलने लगते हैं या फिर इचिंग जैसी प्रॉब्लम्स भी होने लगती हैं. ऐसा न हो इसलिए जब आप नहाने जाएं, तो अपने पैरों को अच्छे से रगड़कर साफ जरूर कर लें. नहाने के बाद पैरों को सुखाकर कोई ड्राई पाउडर या घर पर मौजूद तेल जरूर लगाएं ताकि पैरों में मॉइस्चर न रहे.

ये भी पढ़ें: 40 की उम्र के बाद हर पुरुष को जरूर कराने चाहिए ये हेल्थ चेकअप्स, कई गंभीर बीमारियां समय रहते चल जाएंगी पता


विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola