हजारीबाग में 24 घंटे की हिरासत के बाद छूटे पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और निर्मला देवी, 5 रैयत गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और पूर्व विधायक निर्मला देवी, Pic Credit- X Handle

Yogendra Sao Released: हजारीबाग के केरेडारी में 24 घंटे के हाई-प्रोफाइल ड्रामे के बाद पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और पूर्व विधायक निर्मला देवी को पुलिस हिरासत से रिहा कर दिया गया है. हालांकि, धरना दे रहे 5 अन्य रैयतों को गिरफ्तार किया गया है. हालांकि योगेंद्र साव ने साफ कर दिया कि मांग पूरी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा.

विज्ञापन

Yogendra Sao Released, हजारीबाग, (गणेश महतो): हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्बला गेट के समीप से हिरासत में लिये गये पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और पूर्व विधायक निर्मला देवी को शुक्रवार शाम छोड़ दिया गया. जबकि धरना दे रहे रैयत रामकुमार दुबे, कीर्तन राम, सुनीता देवी, कुंती देवी और तिलों देवी को गिरफ्तार कर लिया है. गुरुवार को पुलिस ने पूर्व मंत्री समेत कई लोगों को डिटेंशन में रखा था.

आपके शहर में

विज्ञापन

मेडिकल जांच के बाद छोड़ दिया पूर्व मंत्री व विधायक को

शुक्रवार को थाना के बेलबोंड पर साइन और मेडिकल जांच के बाद पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और पूर्व विधायक निर्मला देवी को छोड़ दिया. पगार ओपी पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है. इस संबंध में पूर्व कृषि मंत्री योगेन्द्र साव ने कहा कि पुलिस ने उन्हें 24 घंटे के लिए डिटेंशन में रखा था. उन्होंने आरोप लगाया कि केरेडारी थाना में रात में उनके और अन्य रैयतों के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया. उन्हें कुर्सी पर बैठकर रात गुजारनी पड़ी. इस दौरान उनके लिए खाने की भी व्यवस्था नहीं की गयी थी.

Also Read: धनबाद शराब माफियाओं पर सर्जिकल स्ट्राइक: अवैध भट्टियां नष्ट, 1000 किलो जावा महुआ बरामद

पूर्व मंत्री योगेंद्र साव की चेतावनी- मांग पूरी न होने तक जारी रहेगा आंदोलन

योगेंद्र साव ने आगे बताया कि गुरुवार की सुबह पुलिस ने धरना स्थल से टेंट उखाड़ दिया और सीसीटीवी कैमरा और बाजा भी अपने साथ ले गयी थी. उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक रैयतों की उचित मांगें पूरी नहीं होती हैं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. पुलिस कार्रवाई के विरोध में रैयतों में आक्रोश व्याप्त है.

Also Read: पलामू में ACB का चला डंडा: रोजगार सेवक 6 हजार घूस लेते धराया, इस योजना के काम को करने के बदले मांगा था पैसा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola