आंखों की रोशनी नहीं, फिर भी कंप्यूटर का हुनर सीखा; दीक्षांत समारोह में मिला सम्मान

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपस्थित दृष्टिबाधित विद्यार्थी व अन्य

हजारीबाग में दृष्टिबाधित छात्रों के लिए कंप्यूटर प्रशिक्षण दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया. तानया कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

हजारीबाग. दृष्टिबाधित छात्रों का कंप्यूटर प्रशिक्षण पूरा होने के बाद सोमवार को तानया कम्प्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले दृष्टिबाधित छात्रों को प्रमाण-पत्र दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रशिक्षण के बाद छात्रों को मिला प्रमाण-पत्र

कार्यक्रम में साईटसेवर इंडिया के हजारीबाग जिला संयोजक रमन विश्वकर्मा एवं दीपक कुमार, जन सेवा परिषद् हजारीबाग संस्था के कार्यकारिणी सदस्य जूली कुमारी, कार्यक्रम प्रबंधक ऋषभ सिन्हा, फाइनांस मैनेजर प्रदीप कुमार, विकास कुमार, प्रमिला देवी, संतोष कुमार, कंप्यूटर सेंटर के संयोजक हरदेव पंडित एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं उनके अभिभावक उपस्थित थे.

जन सेवा परिषद की ओर से हुआ आयोजन

कार्यक्रम जन सेवा परिषद की ओर आयोजित की गयी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola