नाबालिग को बहला-फुसलाकर घर ले गया युवक, दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन

प्रतिकातमक फोटो- एआई जनरेटेड

दारू थाना क्षेत्र में नौ वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है.

विज्ञापन

दारु. थाना क्षेत्र में नौ वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. घटना के बाद बच्ची के परिजनों ने दारू थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

बहला-फुसलाकर घर ले जाने का आरोप

पुलिस के अनुसार, घटना 23 अगस्त की है. आरोप है कि युवक नाबालिग बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया, जहां उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया गया. मामले में दारू थाना में पोक्सो एक्ट समेत दुष्कर्म से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजा गया

दारू थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola