धनबाद शराब माफियाओं पर सर्जिकल स्ट्राइक: अवैध भट्टियां नष्ट, 1000 किलो जावा महुआ बरामद

Updated:
विज्ञापन

नष्ट किये गये शराब और वहां पर मौजूद उत्पाद विभाग की टीम

Dhanbad Excise Department Raid: धनबाद के बलियापुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग ने शुक्रवार सुबह बड़ी कार्रवाई की. एसआई जॉय हेंब्रम के नेतृत्व में परघा और करमाटांड़ में छापेमारी कर 1000 किलो जावा महुआ और 100 लीटर चुलाई शराब नष्ट की गयी. अवैध भट्टियों को ध्वस्त कर उपकरण जब्त कर लिए गये हैं. छापेमारी के दौरान धंधेबाज फरार होने में सफल रहे, जिनकी तलाश जारी है.

विज्ञापन

Dhanbad Excise Department Raid, धनबाद, (नीरज अम्बष्ट): धनबाद जिला अंतर्गत बलियापुर थाना क्षेत्र के परघा और करमाटांड़ में अवैध शराब के खिलाफ शुक्रवार सुबह उत्पाद विभाग ने व्यापक छापेमारी अभियान चलाया. यह कार्रवाई झारखंड उत्पाद विभाग की टीम द्वारा एसआई जॉय हेंब्रम के नेतृत्व में की गयी. अभियान सुबह छह बजे शुरू होकर करीब दस बजे तक चला. छापेमारी के दौरान टीम ने दोनों स्थानों से एक हजार किलो से अधिक जावा महुआ और करीब सौ लीटर चुलाई महुआ शराब बरामद की.

आपके शहर में

विज्ञापन

अवैध शराब की भट्टियों को किया गया नष्ट

बरामद सामग्री को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया. इसके साथ ही अवैध रूप से संचालित शराब भट्टियों को ध्वस्त कर दिया गया. शराब निर्माण में उपयोग होने वाले उपकरण और अन्य सामान जब्त कर विभाग अपने साथ ले गया. अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण और बिक्री को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं. इन्हीं शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की गयी. विभाग ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा.

Also Read: पलामू में ACB का चला डंडा: रोजगार सेवक 6 हजार घूस लेते धराया, इस योजना के काम को करने के बदले मांगा था पैसा

अवैध कारोबारी हुए फरार

एसआई जॉय हेंब्रम ने बताया कि अहले सुबह छापेमारी की गयी, जिससे अवैध कारोबारी मौके से फरार होने में सफल रहे. हालांकि विभाग अवैध कारोबारियों से संबंधित जानकारी जुटा रहा है और जल्द ही उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी. छापेमारी के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है.

Also Read: झारखंड की कोयला खदानों में मिला 30 करोड़ साल पुरानी दुनिया का सुराग, नॉर्थ कर्णपुरा में प्रमाण

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola