पलामू में ACB का चला डंडा: रोजगार सेवक 6 हजार घूस लेते धराया, इस योजना के काम को करने के बदले मांगा था पैसा

Updated:
विज्ञापन

एसीबी की टीम के साथ गिरफ्तार रोजगार सेवक सुनील

Palamu ACB Raid: पलामू जिले के छतरपुर प्रखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी ने बड़ी कार्रवाई की है. सिलदाग पंचायत के रोजगार सेवक सुनील कुमार को ‘दीदी बाड़ी योजना’ को पास कराने के एवज में 6,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया.

विज्ञापन

पलामू, (चंद्रशेखर सिंह): पलामू जिले के अंतर्गत छतरपुर प्रखंड की सिलदाग पंचायत में कार्यरत रोजगार सेवक सुनील कुमार को एसीबी की टीम ने शुक्रवार को छह हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. आरोपी रोजगार सेवक दीदी बाड़ी योजना को पास कराने के एवज में शिकायतकर्ता से पैसे की मांग कर रहा था. मिली जानकारी के अनुसार, दीदी बाड़ी योजना के तहत काम को पास कराने के बदले करीब 25 हजार रुपये की मांग कर रहा था.

आपके शहर में

विज्ञापन

बिना रिश्वत काम करने को तैयार नहीं था रोजगार सेवक

शिकायतकर्ता ने रोजगार सेवक से अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए कहा था कि वह गरीब है और इतनी रकम नहीं दे सकता. इसके बावजूद रोजगार सेवक सुनील कुमार बिना रिश्वत के काम करने को तैयार नहीं हुआ. इसके बाद शिकायतकर्ता ने पूरे मामले की जानकारी एसीबी को दी. शिकायत की जांच के बाद एसीबी ने एक टीम गठित की और शुक्रवार को जाल बिछाया. तय योजना के अनुसार, जैसे ही शिकायतकर्ता ने रोजगार सेवक को छह हजार रुपये दिये, एसीबी की टीम ने उसे मौके पर ही धर दबोचा.

Also Read: झारखंड विधानसभा में गूंजा सोना नदी का मुद्दा: 6 साल से अधूरा पुल, खरसावां विधायक ने सरकार को घेरा

दंडाधिकारी और दो स्वतंत्र गवाहों के मौजूदगी में दबोचा

एसीबी ने दंडाधिकारी और दो स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में आरोपी सुनील कुमार को गिरफ्तार किया. इसके बाद उसे एमएमसीएच में स्वास्थ्य जांच कराने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. इस कार्रवाई के बाद प्रखंड क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. लोग एसीबी की इस कार्रवाई की सराहना कर रहे हैं और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं.

Also Read: पश्चिमी सिंहभूम के मस्जिदों में अदा की गयी रमजान के पहले जुमे की नमाज, खुदा के द्वार पर झुके हजारों सिर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola