चोरी की अल्टो में घूम रहा था आरोपी, डिक्की से मिला चोरी का बकरा; पुलिस ने दबोचा

Updated:
विज्ञापन

चोरी की गाड़ी और उसमें रखी बकरी | AI

मेदिनीनगर पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास चोरी की गई अल्टो कार और कार की डिक्की से चोरी का बकरा बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसका आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन

मेदिनीनगर, पलामू : शहर थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास पुलिस ने चोरी की गयी अल्टो कार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने कार की डिक्की से चोरी किया गया एक बकरा भी बरामद किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान छतरपुर निवासी रंजीत जायसवाल के रूप में हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति चोरी की कार लेकर घूम रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार के साथ रंजीत जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया. कार की तलाशी लेने पर डिक्की से एक बकरा बरामद हुआ. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बकरा छतरपुर से चोरी किया गया था.

लोहरदगा से चोरी हुई थी कार

पुलिस के अनुसार बरामद अल्टो कार (जेएच 01 जे 1841) लोहरदगा निवासी संजय कुमार साहू की है. संजय कुमार साहू ने छह अगस्त को लोहरदगा थाना में कार चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. प्राथमिकी के अनुसार पांच अगस्त की रात करीब 11:20 बजे घर के बाहर खड़ी कार को अज्ञात चोर चोरी कर ले गये थे.

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार रंजीत जायसवाल का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ डकैती, आर्म्स एक्ट और चोरी समेत करीब 12 मामले दर्ज हैं. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola