एनपीयू के रजिस्ट्रार डॉ नफीस अहमद ने दिया इस्तीफा, पारिवारिक कारणों का दिया हवाला

Updated:
विज्ञापन

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (एनपीयू) के रजिस्ट्रार डॉ नफीस अहमद ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए यह निर्णय लिया है. विश्वविद्यालय के कुलपति ने बताया कि अगस्त माह के वेतन भुगतान के बाद उन्हें रिलीव किया जाएगा.

विज्ञापन

मेदिनीनगर, पलामू : नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (एनपीयू) के रजिस्ट्रार डॉ नफीस अहमद ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है. विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि रजिस्ट्रार ने 11 अगस्त को त्यागपत्र देने से संबंधित पत्र विश्वविद्यालय को सौंपा था. इसके बाद पत्र को एचआरडी को भेज दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

कुलपति ने बताया कि उन्होंने रजिस्ट्रार को निर्देश दिया है कि पहले शिक्षकों और कर्मचारियों को अगस्त माह का वेतन तथा पेंशन का भुगतान कर दिया जाये. इसके बाद उन्हें विश्वविद्यालय से रिलीव किया जायेगा. एचआरडी की सहमति के लिए 21 अगस्त को पत्र भेजा गया है.

तीन सितंबर तक रिलीव होने की संभावना

कुलपति ने बताया कि रजिस्ट्रार 30 अगस्त तक विश्वविद्यालय से जाना चाहते थे. हालांकि, उन्हें अगस्त माह के वेतन और पेंशन मद का भुगतान करने के बाद तीन सितंबर तक रिलीव होने की बात कही गयी है.

उन्होंने बताया कि पिछले तीन-चार महीनों से रजिस्ट्रार पारिवारिक कारणों से काफी परेशान थे. इसी वजह से उन्होंने इस्तीफा दिया है. रजिस्ट्रार ने अपने त्यागपत्र में भी पारिवारिक कारणों का उल्लेख किया है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola