Xiaomi लायी सबसे किफायती 75-इंच QLED TV, प्री-बुकिंग पर 4 साल की फ्री वारंटी

Updated:
विज्ञापन

₹70K से कम में 75-इंच QLED TV, Xiaomi ने बदला खेल / (फोटो: शाओमी)

Xiaomi ने भारत में 75-इंच QLED TV X Pro लॉन्च किया है. 4K डिस्प्ले, Dolby Vision, 120Hz रिफ्रेश रेट और दमदार ऑडियो के साथ इसकी कीमत ₹69,999 रखी गई है.

विज्ञापन

भारतीय स्मार्ट टीवी बाजार में तहलका मचाने के लिए Xiaomi ने अपना नया 75-इंच QLED TV X Pro लॉन्च कर दिया है. महज ₹69,999 की कीमत पर आने वाला यह टीवी अपने साइज और फीचर्स के हिसाब से बेहद किफायती साबित हो रहा है. शुरुआती ऑफर में बैंक डिस्काउंट और अतिरिक्त वारंटी के साथ यह सौदा और भी आकर्षक बन गया है.

विज्ञापन

कीमत और ऑफर

  • लॉन्च प्राइस: ₹69,999
  • बैंक ऑफर: ₹5,000 की छूट, यानी प्रभावी कीमत ₹64,999
  • प्री-बुकिंग: कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू
  • बिक्री: 27 फरवरी से उपलब्ध
  • अतिरिक्त लाभ: प्री-बुकिंग करने वालों को 4 साल की कंप्लीट वारंटी (₹10,999 मूल्य) मुफ्त.

डिस्प्ले और डिजाइन

Xiaomi QLED TV X Pro में 75-इंच 4K Ultra HD पैनल दिया गया है, जो 3840×2160 रिजॉल्यूशन के साथ आता है.

  • 120Hz रिफ्रेश रेट
  • 97.76% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो
  • DolbyVision और HDR10+ सपोर्ट
  • MEMC तकनीक से स्मूद विजुअल्स

Filmmaker Mode और Auto Low Latency Mode (ALLM) से गेमिंग और मूवी दोनों का बेहतरीन अनुभव.

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर

  • प्रॉसेसर: क्वाॅड-कोर A55
  • स्टोरेज: 32GB इंटरनल
  • इंटरफेस: PatchWall UI
  • फीचर्स: Universal Search, Kids Mode, Language Universe
  • Xiaomi TV+ के जरिए मुफ्त लाइव चैनल

कनेक्टिविटी और ऑडियो

  • HDMI पोर्ट: 3 (एक eARC सपोर्ट के साथ)
  • USB: 2
  • अन्य: Ethernet, AV, Optical, Antenna, Earphone
  • वायरलेस: डुअल-बैंड Wi-Fi और Bluetooth
  • ऑडियो: 34W बॉक्स स्पीकर, Dolby Audio, DTS X और DTS Virtual:X सपोर्ट

प्रीमियम टीवी सेगमेंट में किफायती विकल्प

₹70,000 से कम कीमत में 75-इंच QLED टीवी मिलना भारतीय बाजार में अब तक दुर्लभ था. Xiaomi ने इस लॉन्च के साथ प्रीमियम टीवी सेगमेंट में किफायती विकल्प पेश किया है.बड़ेस्क्रीन पर सिनेमा एक्सपीरिएंस चाहने वालों और गेमिंग प्रेमियों के लिए यह टीवी एक शानदार डील साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें: नया Smart TV तो ले लिया लेकिन पिक्चर क्वालिटी अभी भी आ रही फीकी? इन 5 सेटिंग्स से खुद कर लें फिक्स

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola