रंग बदलेगा Infinix का नया 5G फोन, पीछे भी मिलेगा खास LED डिस्प्ले, लॉन्च डेट हुई कन्फर्म

Updated:
विज्ञापन

Infinix Hot 70 Pro 5G (फोटो: infinix.com)

Infinix Hot 70 Pro 5G भारत में 4 सितंबर को लॉन्च होगा. फोन में 144Hz डिस्प्ले, पीछे कस्टमाइजेबल LED डिस्प्ले और कलर-चेंजिंग डिजाइन मिलेगा. फोन Flipkart पर एक्सक्लूसिव तौर पर उपलब्ध होगा.

विज्ञापन

Infinix ने अपने नए फोन Hot 70 Pro 5G को भारत में लॉन्च करने की तारीख बता दी है. कंपनी इस फोन को अगले महीने देश में लॉन्च करेगी. फोन को Flipkart से खरीदा जा सकेगा. इसके अलावा, Infinix की वेबसाइट पर भी इसकी बिक्री होने की उम्मीद है. फोन के लॉन्च से पहले कंपनी ने इसके बारे में कुछ जानकारी भी दी है. कंपनी ने फोन की स्क्रीन, पीछे का डिजाइन और इसमें मिलने वाले रंगों के बारे में बताया है. खास बात यह है कि Hot 70 Pro 5G कुछ दूसरे देशों में पहले से ही बिक रहा है. हालांकि, भारत में आने वाले फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस थोड़े अलग हो सकते हैं.

विज्ञापन

कब लॉन्च होगा Infinix Hot 70 Pro 5G?

Infinix Hot 70 Pro 5G भारत में 4 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा. कंपनी ने फ्लिपकार्ट पर बनाए गए माइक्रोसाइट के जरिए इसकी लॉन्च डेट और टाइमिंग की जानकारी दी. भारत में यह फोन एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट के जरिए ही बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा.

ये भी पढ़ें: बिना प्रो-मॉडल का खर्च किए पाएं प्रीमियम अनुभव, ये 5 आईफोन्स हैं वैल्यू किंग

Infinix Hot 70 Pro 5G के कलर ऑप्शंस 

कलर ऑप्शन की बात करें तो भारतीय बाजार में Hot 70 Pro 5G को Dive Blue, Mirage Green, Silk Glow Purple और Thermo Orange जैसे चार वेरिएंट में उतारा जाएगा. खास बात यह है कि हर कलर का अपना अलग लुक और खासियत है. Thermo Orange टेम्परेचर बदलने पर अपना रंग बदलता है, जबकि Mirage Green कम रोशनी में अलग अंदाज में नजर आता है. वहीं, Silk Glow Purple में शिफ्टिंग टेक्सचर दिया गया है और Dive Blue वेरिएंट मैट फिनिश के साथ आता है.

कौन-कौन से फीचर्स मिल सकते हैं?

  • फोन में 6.76 इंच का फुल-HD+ डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा. इसकी मोटाई सिर्फ 7.85mm बताई गई है. 
  • पीछे की तरफ Active Matrix Cube (AMC) नाम का कस्टमाइजेबल LED डिस्प्ले भी मिलेगा. ये नोटिफिकेशन और अलग-अलग विजुअल इफेक्ट दिखा सकेगा.
  • अगर भारत में आने वाला Infinix Hot 70 Pro 5G ग्लोबल मॉडल जैसे ही स्पेसिफिकेशन के साथ आता है, तो इसमें MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट मिल सकता है. फोन में 8GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज दिए जाने की उम्मीद है. 
  • कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है. इसके अलावा, फोन को धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग भी मिल सकती है.
  • ग्लोबल वर्जन में Infinix Hot 70 Pro 5G को मार्केट के हिसाब से 5,600mAh या 6,000mAh की बैटरी के साथ पेश किया गया है. फोन में 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है.
  • कंपनी लॉन्च से पहले इसके बारे में और भी जानकारी सामने लाएगी. खास बात यह है कि 26 अगस्त को एक और फीचर का खुलासा होने वाला है.

ये भी पढ़ें: Samsung, Vivo, Oppo और OnePlus स्मार्टफोन्स हुए महंगे, जानें मेमोरी चिप्स की महंगाई ने कैसे बिगाड़ा बजट


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola