Gemini Lyria 3: अब फोटो और टेक्स्ट से बनेगा आपका अपना गाना

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 20 Feb 2026 4:04 PM

विज्ञापन

सिर्फ एक प्रॉम्प्ट से बनाइए यूनिक AI ट्रैक

गूगल Gemini ऐप में नया Lyria 3 मॉडल अब बीटा में उपलब्ध. टेक्स्ट, फोटो या वीडियो से 30 सेकंड का यूनिक ट्रैक और कस्टम कवर आर्ट बनाइए. जानिए स्टेप-बाय-स्टेप तरीका.

विज्ञापन

गूगल ने अपने Gemini ऐप में एक नया धमाकेदार फीचर जोड़ा है- Lyria 3. यह DeepMind का लेटेस्ट जेनरेटिव म्यूजिक मॉडल है, जो अब बीटा वर्जन में उपलब्ध है. खास बात यह है कि अब यूजर सिर्फ एक आइडिया, टेक्स्ट या फोटो से मजेदार और यूनिक गाने बना सकते हैं. गूगल का कहना है कि इसका मकसद कोई म्यूजिकल मास्टरपीस बनाना नहीं, बल्कि लोगों को अपनी भावनाओं और यादों को संगीत के जरिये मजेदार अंदाज में व्यक्त करने का मौका देना है.

टेक्स्ट से ट्रैक बनाने का तरीका

  • सबसे पहले Gemini ऐप खोलें
  • अपनी पसंद का मूड, जॉनर या यादें लिखकर प्रॉम्प्ट दें
  • उदाहरण: “मां के साथ बचपन की यादों पर एक अफ्रोबीट ट्रैक बनाओ जिसमें उनके घर के बने प्लांटेन का जिक्र हो.”
  • ऐप आपके लिए 30 सेकंड का गाना तैयार करेगा
  • अगर रिजल्ट पसंद न आये तो बदलाव सुझाकर दोबारा ट्रैक बनवाया जा सकता है.

फोटो और वीडियो से गाना

  • Gemini ऐप में फोटो या वीडियो अपलोड करें
  • इसके आधार पर ऐप आपके लिए लिरिक्स और म्यूजिक तैयार करेगा
  • उदाहरण: “इन तस्वीरों से मेरे डॉग Duncan की जंगल की सैर पर एक गाना बनाओ.”
  • कुछ ही सेकंड में आपको एक यूनिक ट्रैक मिलेगा, जिसे डाउनलोड या शेयर किया जा सकता है.

कस्टम कवर आर्ट और शेयरिंग

हर गाने के साथ ऐप Nano Banana द्वारा जेनरेटेड कवर आर्ट भी देता है. इससे ट्रैक और भी आकर्षक दिखता है. यूजर इसे आसानी से दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं या डाउनलोड करके सेव कर सकते हैं.

YouTube Dream Track पर भी उपलब्ध

क्रिएटर्स के लिए Lyria 3 को YouTube Dream Track पर भी एक्सप्लोर करने का मौका मिलेगा. अभी यह फीचर अमेरिका में उपलब्ध है और जल्द ही अन्य देशों में भी रोलआउट होगा.

यह भी पढ़ें: अब Gemini आपके पूछे गए सवालों को बताने में नहीं लेगा ज्यादा समय, आ गया नया Answer Now फीचर

यह भी पढ़ें: Gemini Nano Banana Pro: सिर्फ एक क्लिक में अपने फोटो को बनाएं 3D Caricature, बस कॉपी पेस्ट करें ये Prompt

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola