अब नहीं पड़ेगी लंबे प्रॉम्प्ट की जरूरत, आ गया Google का सबसे पावरफुल मॉडल Gemini 3
Published by : Shivani Shah Updated At : 19 Nov 2025 1:05 PM
गूगल जेमिनी 3
Google ने अपना नया एडवांस AI मॉडल Gemini 3 लॉन्च कर दिया है. इस नये मॉडल में अब आपको ज्यादा लंबे प्रॉम्प्ट देने की जरूरत नहीं पड़ेगी. क्योंकि, जेमिनी 3 अब आपके प्रॉम्प्ट को आसानी से समझ कर आपको बेहतरीन रिजल्ट देगा.
Google ने अपना अब तक का सबसे एडवांस AI मॉडल Gemini 3 जारी कर दिया है. फिलहाल यह मॉडल प्रीव्यू रूप में उपलब्ध है और इसका ग्लोबल रोलआउट अगले कुछ दिनों में धीरे-धीरे सभी यूजर्स तक पहुंचेगा. वहीं, इसके लॉन्च के साथ ही कंपनी ने इसे अपने कई प्रोडक्ट्स में इंटीग्रेट करना शुरू भी कर दिया है. सबसे पहले Gemini ऐप और Google Search के AI Mode में इस नए मॉडल की क्षमताओं को जोड़ा जा रहा है. साथ ही इन दोनों प्लेटफॉर्म्स में Google ने एक नई तकनीक “Generative Interfaces” भी पेश की है, जो यूजर्स को किसी भी जानकारी को खोजने पर इंटरएक्टिव और अच्छा विजुअल एक्सपीरियंस ऑफर करेगा.
Google CEO ने बताया सबसे बेहतरीन मॉडल
इसे लेकर कंपनी का कहना है कि, यह नया मॉडल AI डेवलपमेंट में एक बड़ा माइलस्टोन साबित होगा, क्योंकि Gemini 3.0 अब मुश्किल से मुश्किल जानकारी को बेहतरीन तरीके से समझ सकता है. इतना ही नहीं, यह मॉडल इंसानी दिमाग के बराबर सोचने-समझने, इंफोर्मेशन को इंटरप्रेट करने, कोड लिखने, मैथ्स के सवाल हल करने और बड़े-बड़े काम खुद प्लान करने में बहुत आगे है. वहीं, Google के CEO सुंदर पिचाई ने अपने X अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि, “हम पेश कर रहे हैं Gemini 3. यह मल्टीमॉडल अंडरस्टैंडिंग के मामले में दुनिया का सबसे बेहतरीन मॉडल है और अब तक का हमारा सबसे शक्तिशाली एजेंटिक + वाइब कोडिंग मॉडल भी. Gemini 3 किसी भी आइडिया को जीवंत बना सकता है. साथ ही यूजर द्वारा दिए गए प्रॉम्प्ट के पीछे के कॉन्सेप्ट और इरादे को तेजी से समझ लेता है, ताकि आपको कम प्रॉम्प्ट में बेहतर रिजल्ट मिल सके.”
Gemini 3 DeepThink मॉडल भी हुआ लॉन्च
Google ने Gemini 3 के साथ एक और नया वर्जन Gemini 3 DeepThink भी लॉन्च किया है. यह मॉडल खासतौर पर ज्यादा मुश्किल और दिमाग वाले कामों (advanced reasoning tasks) के लिए बनाया गया है. शुरुआती टेस्ट में पता चला है कि यह मॉडल Humanities Last Exam और ARC-AGI 2 जैसे हार्ड प्रॉब्लम-सॉल्यूशन टेस्ट में पुराने मॉडलों से बेहतर परफॉर्म करता है. Google का कहना है कि DeepThink मोड को पहले कई सेफ्टी टेस्ट से गुजारा जाएगा और उसके बाद ही इसे Google AI Ultra यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जाएगा.
Gemini 3.0 अपने पिछले वर्जन से कैसे अलग है?
Google का कहना है कि Gemini 3.0 AI की रीजनिंग कैपेबिलीटी और कॉनटेक्स्ट को अब बेहतर तरीके से समझ सकता है. अपने पुराने वर्जन की तुलना में यह मॉडल क्रिएटिव आइडियाज को समझने और मल्टी-लेवल प्रॉब्लम को समझ कर उसे एनालाइज करने में कैपेबल है. साथ ही इस नये मॉडल को कम प्रॉम्प्ट की जरूरत पड़ती है. क्योंकि, यह मॉडल यूजर्स के कॉन्टेक्स्ट के साथ-साथ इंटेन्शन को पहले से ज्यादा सटीक तरीके से समझ सकता है, जिससे यूजर्स को मनचाहा रिजल्ट मिलेगा. यहां तक कि नया Gemini 3 लंबे रिसर्च पेपर से लेकर वीडियो लेक्चर को एनालाइज कर आसानी से उनका मतलब निकाल कर यूजर्स को दे सकता है, जिससे स्टूडेंट्स भी लंबे एकेडमिक रिसर्च पेपर में से अपनी जरूरत अनुसार कस्टमाइज्ड नोट्स तैयार कर पाएंगे.
यूजर्स को मिलेंगे बेनिफिट्स
अब यूजर्स आसानी से फोटो, वीडियो, ऑडियो या कोड डालकर भी Gemini 3 से सवाल पूछ सकेंगे और यह नया मॉडल बेहद साफ, सटीक और कॉनटेक्स्ट के हिसाब से जवाब देगा. इतना ही नहीं, छुट्टियों की प्लानिंग करना, मीटिंग शेड्यूल करना या पूरा प्रोजेक्ट तैयार करने जैसे बड़े काम को भी जेमिनी 3 आसानी से आपको कर के दे सकता है. इसके अलावा Google Search में भी किसी जानकारी को सर्च करने पर यूजर्स को अब इंटरऐक्टिव रिजल्ट्स मिलेंगे.
यह भी पढ़ें: Google Photos में आया Nano Banana AI, अब AI से बोलें और फोटो खुद एडिट होगी
यह भी पढ़ें: Google Nano Banana 2: गूगल का इमेज जेनरेशन टूल हो रहा और एडवांस्ड, इस बार ज्यादा होगा एक्यूरेट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










