YouTube का यह टूल पकड़ेगा डीपफेक वीडियो, अब पत्रकार और राजनेता भी कर सकेंगे इस्तेमाल

यूट्यूब
YouTube ने AI-जेनरेटेड डीपफेक से निपटने के लिए अपने Likeness Detection टूल का दायरा बढ़ाने का फैसला किया है. अब यह टूल पत्रकारों, सरकारी अधिकारियों और राजनेताओं को भी उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि उनकी पहचान का गलत इस्तेमाल कर बनाए गए फर्जी वीडियो को जल्दी पहचाना और हटाया जा सके.
इंटरनेट पर डीपफेक वीडियो का खतरा तेजी से बढ़ रहा है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से किसी भी व्यक्ति की आवाज और चेहरे की नकल बनाकर गलत जानकारी फैलाना आज पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है. इसी खतरे को देखते हुए वीडियो प्लेटफॉर्म YouTube ने अपने खास Likeness Detection Tool को अब और ज्यादा यूजर्स के लिए उपलब्ध कराने का फैसला किया है.
क्या है Likeness Detection Tool?
YouTube ने इस फीचर को पहली बार अक्टूबर 2025 में लॉन्च किया था. इसका उद्देश्य प्लेटफॉर्म पर ऐसे वीडियो को पहचानना है, जिनमें किसी व्यक्ति के परमिशन के बिना उसकी आवाज या चेहरा AI की मदद से कॉपी किया गया हो.
अब किन लोगों को मिलेगा फायदा?
YouTube ने अपने ब्लॉग पोस्ट में बताया, कि अब इस टूल को पत्रकारों, सरकारी अधिकारियों और पॉलिटिकल लीडर्स के लिए भी उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि उनके नाम और पहचान का गलत इस्तेमाल करने वाले डीपफेक वीडियो को आसानी से हटाया जा सके. इन लोगों का समाज में काफी प्रभाव होता है, इसलिए अगर इनके नाम या चेहरे का इस्तेमाल करके किसी तरह का फर्जी वीडियो बनाया जाता है, तो उससे गलत जानकारी और सामाजिक अशांति फैलने का खतरा बढ़ जाता है. इसी वजह से कंपनी ने इन यूजर्स को भी इस टूल से जोड़ने का फैसला किया है.
फिलहाल यह फीचर पायलट प्रोग्राम के तहत लिमिटेड यूजर्स को ही उपलब्ध कराया जा रहा है. आने वाले महीनों में इसे और ज्यादा यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है.
कैसे काम करता है यह टूल?
इस टूल का इस्तेमाल करने के लिए एलीजिबल लोगों को पहले एनरोलमेंट प्रोसेस पूरा करना होगा. इसके तहत यूजर्स को अपनी पहचान सत्यापित (Identity Verification) करनी होगी. वेरिफिकेशन के लिए उन्हें अपना फोटो आईडी जमा करना होगा और अपने चेहरे का एक वीडियो रिकॉर्ड करके भेजना होगा. इन जानकारी का इस्तेमाल व्यक्ति की असली पहचान और उसके चेहरे व आवाज की पहचान के लिए किया जाता है.
इसके बाद YouTube की टीम उनके आवेदन की जांच करेगी. सब कुछ सही होने पर कंपनी यूजर को ईमेल के जरिए कन्फर्मेशन भेजेगी की उनका सेटअप पूरा हो गया है. इसके बाद वे अपने नाम या चेहरे का गलत इस्तेमाल करने वाले डीपफेक वीडियो को हटाने का अनुरोध कर सकते हैं.
डेटा सुरक्षा को लेकर क्या कहा गया?
YouTube का कहना है कि वेरिफिकेशन के दौरान जमा किया गया डेटा, सिर्फ आइडेंटिटी वेरीफिकेशन के लिए इस्तेमाल किया जाएगा. इसे Google के AI मॉडल को ट्रेन करने के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाएगा.
कंपनी के मुताबिक, यह डेटा YouTube के इंटरनल डेटाबेस में सुरक्षित रखा जाएगा और यूजर के आखिरी साइन-इन के बाद तीन साल तक स्टोर किया जा सकता है. इसके बाद इसे कंपनी की प्राइवेसी पॉलिसी के अनुसार संभाला जाएगा.
यह भी पढ़ें: Chrome में आ गया Google का Gemini, अब ब्राउजर में ही मिलेगा AI असिस्टेंट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.
टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.
शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.
अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.
शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










