मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग के साथ आएगा Motorola का नया फोन, लॉन्च से पहले जानें और क्या मिलेगा खास

Updated:
विज्ञापन
Motorola Edge 70 Max / Image: Flipkart

Motorola Edge 70 Max / Image: Flipkart

Motorola Edge 70 Max की लॉन्च से पहले कई अहम डिटेल्स सामने आ चुकी हैं. फोन में Snapdragon 8 Gen 5, 144Hz Quad HD+ डिस्प्ले, 7100mAh बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग, मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग और नए AI फीचर्स मिलने वाले हैं. अगर आप प्रीमियम फ्लैगशिप फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है.

विज्ञापन

Motorola भारतीय बाजार में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Max लॉन्च करने जा रही है. लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इसके कई जरूरी फीचर्स को रिवील कर दिया है. मोटोरोला का नया फोन गेमिंग और हैवी यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इसमें Qualcomm का पावरफुल प्रोसेसर, Quad HD+ डिस्प्ले, बड़ी बैटर और कई AI फीचर्स मिलने वाले हैं. दमदार फीचर्स के साथ इस नये मॉडल की सबसे बड़ी खासियत इसमें मिलने वाला मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग फीचर होने वाला है. ऐसे में अगर आप नया प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए Motorola का यह नया मॉडल Edge 70 Max बढ़िया ऑप्शन हो सकता है. आइए जानते हैं मॉडल में क्या-क्या खास मिलने वाला है.

कब और कहां लॉन्च होगा Motorola Edge 70 Max?

Motorola Edge 70 Max भारतीय बाजार में 15 जुलाई दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा. मोटोरोला के ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा यह नया मॉडल ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर लॉन्च होने वाला है. फिलहाल कंपनी ने मॉडल की सेल की तारीख और कीमत का खुलासा नहीं किया है.

डिजाइन में क्या होगा नया?

Motorola Edge 70 Max का डिजाइन कंपनी के एज सीरीज के बाकी फोन्स से थोड़ा अलग रखा है. इसमें कर्व्ड डिस्प्ले की जगह फ्लैट एज डिजाइन मिलेगा, जिससे फोन को पकड़ना आसान होगा और गलती से स्क्रीन टच होने वाली प्रॉब्लम भी कम रहेगी. फोन में ग्लास बैक पैनल, एल्यूमिनियम फ्रेम और Corning Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन दिया गया है, जो इसे स्क्रैच और हल्के झटकों से बचाने में मदद करेगा. यह फोन Blue, Green और Onyx Black जैसे कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है.

मिलेगा 144Hz Quad HD+ डिस्प्ले

फोन में Quad HD+ LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा. Motorola का दावा है कि इसकी पीक ब्राइटनेस 7,000 निट्स तक होगी. इसके अलावा डिस्प्ले में 10-बिट कलर, DCI-P3 कलर गैमट, Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन और 95.12% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो मिलेगा. कंपनी का कहना है कि यह डिस्प्ले BGMI में 120FPS तक गेमिंग सपोर्ट करेगा.

मिलेगा Qualcomm का पावरफुल प्रोसेसर

Motorola Edge 70 Max में Qualcomm का लेटेस्ट और पावरफुल Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर मिलेगा. फोन में 12GB तक LPDDR5X RAM का सपोर्ट दिया जाएगा, जिससे गेमिंग और मल्टीटास्किंग का एक्सपीरियंस काफी स्मूद रहेगा. कंपनी का दावा है कि इसमें AI प्रोसेसिंग के लिए पिछले जेनरेशन के मुकाबले 46% बेहतर NPU परफॉर्मेंस मिलेगी. साथ ही फोन को लंबे समय तक ठंडा रखने के लिए इसमें ArcticMesh Cooling System और 5,500mm² वेपर चैंबर दिया गया है, जिससे हैवी गेमिंग के दौरान भी परफॉर्मेंस बेहतर बनी रहेगी.

7100mAh बैटरी और मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग

Motorola Edge 70 Max में 7100mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो 90W TurboPower फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. कंपनी अलग से 50W वायरलेस चार्जर भी लॉन्च करेगी, जो यूनिवर्सल Qi सपोर्ट के साथ आएगा.

मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग होगी बड़ी खासियत

Motorola Edge 70 Max की सबसे बड़ी खासियत इसकी मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग हो सकती है. अब तक यह फीचर सिर्फ कुछ चुनिंदा प्रीमियम स्मार्टफोन्स में ही देखने को मिलता था, लेकिन अब Motorola इसे अपने नए फ्लैगशिप फोन में लाने जा रही है. इस टेक्नोलॉजी की मदद से चार्जर अपने आप फोन के सही जगह पर आसानी से फिट हो जाता है, जिससे वायरलेस चार्जिंग पहले से ज्यादा आसान और बेहतर एक्सपीरियंस देती है. ऐसे में माना जा रहा है कि यह फीचर Motorola Edge 70 Max को प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में एक अलग पहचान देगा और OnePlus, iQOO समेत कई दूसरे ब्रांड्स के लिए कड़ी चुनौती बन सकता है.

कैमरा का खुलासा अभी बाकी

Motorola ने अभी तक Edge 70 Max के कैमरा स्पेसिफिकेशन की जानकारी रिवील नहीं की है. हालांकि, लीक्स के मुताबिक इसमें 50MP Sony LYTIA 710 प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा मिल सकता है. कैमरे की पूरी जानकारी लॉन्च इवेंट में सामने आएगी.

कीमत का होगा लॉन्च के दिन खुलासा

Motorola ने अभी तक Edge 70 Max की कीमत का खुलासा नहीं किया है. माना जा रहा है कि यह Edge 70 सीरीज का सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन होगा. इसकी कीमत और उपलब्धता की पूरी जानकारी 15 जुलाई को लॉन्च इवेंट के दौरान सामने आएगी.

ये भी पढ़ें: 7000mAh बैटरी वाले Moto G77 Power की बिक्री आज से शुरू, खरीदने से पहले जानें कीमत, ऑफर्स और फीचर्स


विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola