7000mAh बैटरी वाले Moto G77 Power की बिक्री आज से शुरू, खरीदने से पहले जानें कीमत, ऑफर्स और फीचर्स

Updated:
विज्ञापन
Moto G77 Power (Photo: Motorola India)

Moto G77 Power (Photo: Motorola India)

Motorola का नया Moto G77 Power अब भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध है. इसमें 7,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट और 50MP कैमरा मिलता है.

विज्ञापन

अगर आप ऐसी स्मार्टफोन की तलाश में हैं जिसकी बैटरी बार-बार चार्ज करने की जरूरत न पड़े, तो आपके लिए अच्छी खबर है. Motorola ने 8 जुलाई को भारत में अपना नया Moto G77 Power लॉन्च किया था और अब यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए उपलब्ध है. कंपनी ने इसे तीन स्टाइलिश Pantone-इंस्पायर्ड कलर ऑप्शन में पेश किया है. आइए जानते हैं इस फोन में क्या-क्या फीचर्स मिलते हैं, इसकी कीमत कितनी है और आप इसे कहां से खरीद सकते हैं.

Moto G77 Power: कीमत और ऑफर्स

इसकी 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये रखी गई है. अच्छी बात यह है कि अगर आप IDFC First Bank, Kotak Bank, ICICI Bank या SBI के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो आपको 2,500 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल सकता है. इतना ही नहीं, Jio यूजर्स के लिए कंपनी खास बेनिफिट्स भी दे रही है. फोन खरीदने पर 18 महीने के लिए 500GB क्लाउड स्टोरेज और Google Gemini Pro का फ्री एक्सेस मिलेगा.

इसे आप Flipkart और Motorola India के ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं. यह स्मार्टफोन Pantone Fuchsia Red, Pantone Impenetrable और Pantone Nautical Blue जैसे तीन रंगों में उपलब्ध है.

Moto G77 Power: फीचर्स

  • डिस्‍प्‍ले: 6.72 इंच का Full-HD+ डिस्‍प्‍ले है जो 120Hz तक का रिफ्रेश रेट देता है. डिस्‍प्‍ले में 1,050 निट्स की पीक ब्राइटनैस मिलती है.
  • चिपसेट: MediaTek Dimensity 6400
  • रैम: 8GB 
  • स्‍टोरेज: 128GB
  • ओएस: Android 16 पर बेस्‍ड Hello UI
  • वॉटरप्रूफ रेटिंग्‍स: IP64
  • कैमरा: 50MP का मेन कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा
  • फ्रंट कैमरा: 32MP
  • बैटरी: 7,000mAh
  • चार्जिंग: 30W वायर्ड

ये भी पढ़ें: Google Pixel 11 लॉन्च 12 अगस्त को, बढ़ेगी कीमत, 256GB स्टोरेज और Pixel Glow फीचर की चर्चा


विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola