PUBG Mobile 4.3 अपडेट रोलआउट, 8वीं एनिवर्सरी पर आया नया Evolving Universe मोड

Updated at : 12 Mar 2026 11:17 AM (IST)
विज्ञापन
PUBG Mobile 4.3 Update

PUBG Mobile 4.3 अपडेट

PUBG Mobile का नया 4.3 अपडेट रोलआउट होना शुरू हो गया है, जिसे प्लेयर्स Google Play Store और Apple App Store से डाउनलोड कर सकते हैं. इस अपडेट में नया थीम मोड और खास गेमप्ले फीचर्स जोड़े गए हैं.

विज्ञापन

PUBG Mobile के फैंस के लिए खुशखबरी है. लंबे इंतजार के बाद गेम का मोस्ट अवेटेड 4.3 अपडेट आखिरकार रोलआउट होना शुरू हो गया है. खास बात यह है कि यह अपडेट गेम की 8वीं एनिवर्सरी को और खास बनाने के लिए लाया गया है, जिसमें नया Evolving Universe मोड, मैप में बड़े बदलाव और नये हथियार खिलाड़ियों को बिल्कुल नया बैटल एक्सपीरियंस देने वाले हैं.

PUBG Mobile 4.3 अपडेट कब होगा उपलब्ध

PUBG Mobile का 4.3 अपडेट 12 मार्च 2026 से दुनियाभर में रोलआउट होना शुरू हो गया है. हालांकि इसे सभी यूजर्स तक पहुंचने में थोड़ा समय लग सकता है, क्योंकि अपडेट कई फेज में जारी किया जा रहा है. अपडेट का समय सभी डिवाइस के हिसाब से अलग-अलग है. ऐसे में-

  • Android यूजर्स के लिए सुबह 7:30 बजे से,
  • iOS यूजर्स के लिए करीब 9:30 बजे से,
  • ग्लोबल रिलीज 12 मार्च की दोपहर तक लगभग सभी यूजर्स को अपडेट मिल जाएगा.
  • फिलहाल यह अपडेट KR और VN वर्जन में पहले ही लाइव हो चुका है.

Android यूजर्स ऐसे करें अपडेट डाउनलोड

अपने स्मार्टफोन में Google Play Store ओपन करें.
सर्च बार में PUBG Mobile टाइप करके सर्च करें.
अगर नया वर्जन अवेलेबल है तो Update बटन पर टैप करें.
अपडेट डाउनलोड और इंस्टॉल होने तक इंतजार करें.
गेम ओपन करें और अगर जरूरी हो तो एक्स्ट्रा in-game resources भी डाउनलोड करें.

iPhone यूजर्स ऐसे करें PUBG Mobile अपडेट

अपने iPhone में Apple App Store पर जाएं.
सर्च में PUBG Mobile लिखकर ऑफिशियल पेज ओपन करें.
यहां Update बटन पर टैप करें.
इंस्टॉलेशन पूरा होने के बाद गेम लॉन्च करें.

अपडेट में मिलेगा नया थीम मोड: Evolving Universe

इस अपडेट की सबसे बड़ी खासियत नया “Evolving Universe” थीम मोड है. गेम की 8वीं एनिवर्सरी को खास बनाने के लिए इसमें Specialization System जोड़ा गया है. मैच शुरू होने से पहले खिलाड़ी अपने लिए एक खास रोल सेलेक्ट कर सकते हैं, जैसे:

  • Healing
  • Recon
  • Combat
  • Detection
  • Vehicles

गेम खेलते समय खिलाड़ियों का रोल C-Rank से S-Rank तक अपग्रेड हो सकता है. हर नए रैंक पर अलग-अलग पैसिव स्किल्स मिलेंगी. जैसे S-Rank पर पहुंचने के बाद खिलाड़ियों को Portable Shield मिलेगा, जो ओपन फील्ड में फाइट के दौरान काफी मददगार साबित हो सकता है.

Erangel मैप में बड़े बदलाव

PUBG Mobile के पॉपुलर Erangel मैप को भी इस अपडेट में नया और फ्यूचरिस्टिक लुक दिया गया है. कुछ फेमस लोकेशन्स को खास Hot Drops में बदल दिया गया है.

Pochinki (Music District): यहां एक म्यूजिक स्टेज जोड़ा गया है. इससे इंटरैक्ट करने पर खिलाड़ियों को हाई-टियर लूट मिल सकती है.

Mylta (Racing Circuit): यहां खिलाड़ी अपनी टीम के साथ मिनी रेसिंग इवेंट में हिस्सा ले सकते हैं और वाहन से जुड़े इनाम जीत सकते हैं.

इसके अलावा मैप में Temporal Vaults भी जोड़े गए हैं. ये लॉक्ड रूम होते हैं, जो B-Rank से S-Rank तक के हो सकते हैं.

सबसे खास S-Rank Vault है, जिसमें मिलने वाला Sandbox टूल अगले सेफ जोन की भविष्यवाणी करने में मदद करता है.

नया हथियार: M1 Garand

PUBG Mobile 4.3 अपडेट में एक नया हथियार M1 Garand भी जोड़ा गया है. यह एक मार्क्समैन राइफल है, जो मिड-रेंज फाइट्स के लिए काफी अच्छा ऑप्शन है. यह राइफल भारी नुकसान पहुंचाता है और और मैगजीन खाली होने पर आने वाली “पिंग” साउंड इसे क्लासिक और अलग बनाती है.

अगर आपके फोन में अपडेट नहीं दिख रहा तो क्या करें?

अगर आपके डिवाइस में अभी तक PUBG Mobile 4.3 अपडेट नहीं दिखाई दे रहा है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. यह अपडेट फिलहाल फेज में रोलआउट किया जा रहा है, इसलिए सभी डिवाइस तक पहुंचने में थोड़ा समय लग सकता है.

ऐसे में आप कुछ समय बाद दोबारा Play Store या App Store पर जाकर चेक करें. जैसे ही अपडेट आपके डिवाइस के लिए उपलब्ध होगा, Update बटन अपने आप दिखाई देने लगेगा.

यह भी पढ़ें: Top Online Games in World: 10 ऐसे गेम्स जिनके दुनियाभर में करोड़ों हैं दीवाने

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola