Tecno Camon 50 Ultra 5G की भारत में एंट्री पक्की, लॉन्च डेट और कलर वेरिएंट की डिटेल्स आई सामने

Tecno Camon 50 Ultra 5G (Photo: Tecno Mobile)
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में 17 जुलाई को लॉन्च होगा. Amazon पर इसकी बिक्री होगी और आप इसे तीन स्टाइलिश कलर ऑप्शन में खरीद पाएंगे. ग्लोबल वेरिएंट के बेस्ड पर इसमें 50MP ट्रिपल कैमरा, 6500mAh बैटरी और IP69K रेटिंग जैसे फीचर्स मिल सकते हैं.
Tecno Camon 50 Ultra 5GTecno ने कन्फर्म कर दिया है कि उसका नया Camon 50 Ultra 5G जल्द ही भारतीय बाजार में एंट्री करने वाला है. लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इस स्मार्टफोन को टीज करना शुरू कर दिया है. यह फोन भारत में पहले से मौजूद Camon 50 सीरीज का नया और सबसे प्रीमियम मॉडल हो सकता है. फिलहाल कंपनी ने इसकी कुछ खास झलकियां Tecno Camon 50 Ultra 5G (Photo:ही दिखाई हैं. वहीं फोन की पूरी स्पेसिफिकेशन, कीमत और बिक्री से जुड़ी डिटेल्स लॉन्च के करीब ऑफिशियली सामने आएंगी.
कब लॉन्च होगा Tecno Camon 50 Ultra 5G?
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में 17 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा. लॉन्च से पहले ही इस स्मार्टफोन का Amazon माइक्रोसाइट भी लाइव हो गया है. इससे साफ है कि इसकी बिक्री Amazon के जरिए होगी. फोन को Cypress Green, Misty Purple और Nebula Titanium जैसे तीन स्टाइलिश कलर में पेश किया जाएगा.
Tecno Camon 50 Ultra 5G की डिजाइन
डिजाइन की बात करें तो Tecno Camon 50 Ultra 5G फ्लैट फ्रेम और राउंडेड कॉर्नर्स के साथ आएगा. इसके पीछे वर्टिकली सेट किया गया कैमरा मॉड्यूल मिलेगा, जिसमें तीन बड़े कैमरा सेंसर, एक एक्स्ट्रा सेंसर, LED फ्लैश और रेड एक्सेंट देखने को मिलेगा.
Tecno Camon 50 Ultra 5G के संभावित फीचर्स
- Tecno ने MWC 2026 के दौरान बार्सिलोना में अपने Camon 50 सीरीज के सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन Tecno Camon 50 Ultra 5G से पर्दा उठाया था. कंपनी ने उस समय बताया था कि इस फोन में 6.78-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट, 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन के साथ आएगा.
- परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 7400 Ultimate प्रोसेसर दिया जा सकता है. इसके साथ 12GB तक रैम, 256GB तक स्टोरेज और Android 16 पर बेस्ड HiOS 16 मिल सकते हैं.
- ग्लोबल वेरिएंट में 50MP का Sony LYT-700C प्राइमरी कैमरा, 3x ऑप्टिकल जूम वाला 50MP टेलीफोटो लेंस और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है.
- Tecno Camon 50 Ultra 5G के ग्लोबल वेरिएंट में IP68, IP69 और IP69K रेटिंग दी गई है. इसके अलावा, स्मार्टफोन को MIL-STD-810 सर्टिफिकेशन भी मिला है. पावर के लिए इसमें 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी.
- एंटरटेनमेंट के लिए Dolby Atmos सपोर्ट वाले स्टीरियो स्पीकर्स मिलेंगे.
ये भी पढ़ें: 6500mAh बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग के साथ आ रहा Vivo T5 Lite 5G, लॉन्च डेट हुई कन्फर्म
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










