60% तक छूट और कैशबैक ऑफर, Amazon पर होली की शॉपिंग का सही मौका
Published by : Shivani Shah Updated At : 27 Feb 2026 11:43 AM
अमेजन होली स्टोर/ फोटो- अमेजन
Amazon ने Holi Store लॉन्च किया है, जहां इको फ्रेंडली कलर्स से लेकर पिचकारी, मिठाई, डेकोर, स्पीकर और स्मार्ट गैजेट्स तक सब कुछ ऑफर्स और डिस्काउंट के साथ अवेलेबल हैं. चेक करिए डिटेल्स.
अगले हफ्ते होली है. ऐसे में अगर आप भी मार्केट की भीड़-भाड़ के कारण रंग, पिचकारी, मिठाई या होली पार्टी की शॉपिंग नहीं कर पाए हैं, तो फिर टेंशन मत लीजिए. क्योंकि, मार्केट की भीड़ से बचते हुए घर बैठे ही आप पूरी होली की शॉपिंग कर सकते हैं. Amazon ने Amazon.in पर अपना खास Holi Store लॉन्च कर दिया है, जहां फेस्टिवल से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जरूरत एक ही जगह मिल जाएगी. चाहे आपको स्किन-फ्रेंडली हर्बल गुलाल चाहिए, बच्चों के लिए ट्रेंडी पिचकारी, घर सजाने के लिए रंग-बिरंगा डेकोर या फिर होली पार्टी के लिए स्पीकर और स्मार्ट गैजेट सब कुछ आपको अमेजन के होली स्टोर पर मिल जाएगा.
AI की मदद से आसान और स्मार्ट शॉपिंग
Amazon ने होली की शॉपिंग को आसान बनाने के लिए AI टूल्स भी एड किए हैं. Rufus नाम का AI असिस्टेंट ग्राहकों को पर्सनल सजेशन भी देता है. आपको बस इसके लिए कमांड देना होगा, ‘Holi party essentials सजेस्ट करो” या “बच्चों के लिए सेफ कलर बताओ” और आपको तुरंत सजेशन मिल जाएंगे.
Lens AI के जरिए आप किसी प्रोडक्ट की फोटो लेकर उसे Amazon पर सर्च कर सकते हैं. वहीं, AI Review Highlights हजारों रिव्यू को छोटा करके जरूरी बातें दिखा देता है, जिससे फैसला जल्दी लिया जा सके.
View in Your Room फीचर से आप देख सकते हैं, कि रंगोली सेट, सजावट या फर्नीचर आपके घर में कैसा लगेगा. साथ ही Quick Learn और Buying Guides खरीदारी को और आसान बनाते हैं.
इको-फ्रेंडली रंग और ग्रोसरी डील्स
होली के लिए स्किन-फ्रेंडली और इको-फ्रेंडली कलर्स भी अवेलेबल हैं. गुजिया मेकर से लेकर पूजा प्रॉडक्ट्स के साथ तैयार Holi Gift Box भी खरीद सकते हैं. वहीं, पोस्ट-होली केयर प्रोडक्ट्स पर 40% तक का डिस्काउंट और गिफ्ट आइटम्स पर 30% तक का डिस्काउंट भी मिल रहा है. लॉन्ड्री और क्लीनिंग प्रोडक्ट्स पर 50% तक की छूट भी दी जा रही है.
पूल पार्टी और आउटडोर मस्ती
अगर आप होली को पूल पार्टी के अंदाज में मनाना चाहते हैं, तो बच्चों और बड़ों के लिए इंफ्लेटेबल पूल और फ्लोट्स भी अवेलेबल हैं. Ugaoo और Intex जैसे ब्रांड्स के पूल ऑप्शन छत, लॉन या घर के गेट-टुगेदर के लिए अच्छे रहेंगे.
होली डेकोर और पिचकारियां
घर और पार्टी सजावट के लिए रंगीन बैकड्रॉप, रंगोली किट, बैनर और फोटो बूथ प्रॉप्स अवेलेबल हैं. बच्चों के लिए मजेदार पिचकारियां और वाटर गन जैसे Nerf Super Soaker और स्पाइडरमैन बैकपैक वॉटर टैंक भी मिल रहे हैं.
मिठाइयां, ड्रिंक्स और पार्टी स्पीकर्स
होली बिना मिठाइयों के अधूरी है. गुजिया, भुजिया और लस्सी जैसे आइटम्स पर 25% से 30% तक की छूट मिल रही है. वहीं, पार्टी का माहौल बनाने के लिए boAt और Marshall जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर्स भी ऑफर में अवेलेबल हैं.
स्मार्ट टेक और होम अप्लायंसेज
होली के खास पलों को कैद करने के लिए Ray-Ban Meta Wayfarer, Insta360 और DJI जैसे गैजेट्स अवेलेबल हैं. वहीं, पोस्ट-सेलिब्रेशन सफाई के लिए Samsung AI EcoBubble वॉशिंग मशीन पर 65% तक की छूट दी जा रही है. साथ ही AI-इनेबल्ड रेफ्रिजरेटर और Voltas Split AC जैसे प्रोडक्ट्स भी डिस्काउंट पर मिल रहे हैं.
ब्यूटी और स्किनकेयर पर भी खास ऑफर
The Beauty Edit सेक्शन में NIVEA, Cetaphil और DOT & KEY जैसे ब्रांड्स पर 60% तक की छूट मिल रही है, जिससे आप त्योहार के दिन फ्रेश और ग्लोइंग दिख सकें.
Amazon Pay और Prime के फायदे
वहीं, 1 से 8 मार्च 2026 तक Amazon Pay UPI से पेमेंट करने पर 5% तक कैशबैक का फायदा भी मिल सकता है. ट्रैवल बुकिंग पर भी खास ऑफर अमेजन दे रहा है. Amazon Prime मेंबरशिप के साथ फास्ट डिलीवरी, एक्सक्लूसिव डील्स और अर्ली एक्सेस जैसे फायदे मिलते हैं. प्लान ₹399 से शुरू होते हैं.
यह भी पढ़ें: Amazon Price History: अब अमेजन पर ही सीधे देख पाएंगे हर प्रोडक्ट की प्राइस हिस्ट्री, जानें तरीका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










