अब AI बताएगा ट्रेन की चादर साफ है या नहीं? बारकोड से होगी हर बेडशीट की ट्रैकिंग

Indian Railways AI Laundry System (AI Image)
भारतीय रेलवे ने AI बेस्ड लॉन्ड्री सिस्टम शुरू किया है. अब AI कैमरे, CCTV, बारकोड और RFID की मदद से ट्रेन की चादर, कंबल और तकिए के कवर की सफाई की जांच होगी, जिससे यात्रियों को बेहतर गुणवत्ता वाला लिनेन मिलेगा.
अगर आपने कभी ट्रेन में सफर के दौरान गंदी चादर, तकिए का कवर या कंबल मिलने की शिकायत की है, तो अब राहत मिलने वाली है. भारतीय रेलवे यात्रियों को साफ-सुथरा तकिया, कवर, चादर और कंबल उपलब्ध कराने के लिए अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का सहारा ले रहा है. नई तकनीक की मदद से हर बेडशीट और कंबल की क्वालिटी की जांच होगी. अगर किसी चादर पर दाग-धब्बे या सफाई में कमी मिलेगी, तो वह यात्रियों तक पहुंचने से पहले ही अलग कर दी जाएगी. इसे लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में बताया कि यह पायलट प्रोजेक्ट फिलहाल सेंट्रल रेलवे के पुणे मंडल और नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे के जयपुर व जोधपुर मंडल की मैकेनाइज्ड लॉन्ड्रियों में लागू किया गया है.
AI करेगा हर चादर की जांच
रेलवे ने पहली बार AI आधारित हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट सिस्टम शुरू किया है. इस सिस्टम में धुलाई के बाद बेडशीट, तकिए के कवर और दूसरे लिनेन की तस्वीरें AI कैमरे स्कैन करेंगे. इसके बाद सिस्टम यह जांच करेगा कि कपड़ा पूरी तरह साफ है या नहीं. अगर किसी भी तरह की गंदगी या दाग नजर आता है, तो उस लिनेन को इस्तेमाल के लिए मंजूरी नहीं मिलेगी.
धुलाई की पूरी प्रक्रिया पर रहेगी नजर
मैनेजमेंट सिस्टम के जरिए सिर्फ चादर की जांच ही नहीं, बल्कि पूरी लॉन्ड्री प्रोसेस भी अब तकनीक की निगरानी में होगी. रेलवे अपनी प्रमुख लॉन्ड्रियों में CCTV कैमरे लगा रहा है, जिससे धुलाई से लेकर पैकिंग तक हर चरण की रिकॉर्डिंग होगी. इससे सफाई प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी और लापरवाही की संभावना कम होगी.
बारकोड और RFID से होगी ट्रैकिंग
अब हर बेडशीट और लिनेन को एक नई पहचान मिलेगी. रेलवे इनमें बारकोड और RFID टैग लगाएगा. इससे यह आसानी से पता लगाया जा सकेगा कि चादर कब धुली, कितनी बार इस्तेमाल हुई और उसे कब बदलने की जरूरत है.
समय पूरा होते ही बदला जाएगा लिनेन
रेलवे ने हर लिनेन की एक तय उपयोग अवधि (Usage period) भी निर्धारित की है. अगर कोई बेडशीट या कंबल तय समय से ज्यादा पुराना हो जाता है या उसकी क्वालिटी खराब हो जाती है, तो उसे तुरंत बदल दिया जाएगा. इससे यात्रियों को हमेशा बेहतर क्वालिटी वाला लिनेन मिलने की उम्मीद रहेगी.
जयपुर से हुई नई व्यवस्था की शुरुआत
फिलहाल इस नई तकनीक की शुरुआत नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे के जयपुर मंडल से पायलट प्रोजेक्ट के रूप में की गई है. अगर इसका परिणाम सफल रहता है, तो आने वाले समय में इसे देशभर की रेलवे लॉन्ड्रियों में लागू किया जा सकता है.
यात्रियों को क्या होगा फायदा?
इस नई व्यवस्था के लागू होने के बाद ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को गंदी या दागदार चादर मिलने की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है. AI की निगरानी और डिजिटल ट्रैकिंग की वजह से रेलवे की सफाई व्यवस्था पहले से ज्यादा बेहतर और भरोसेमंद बनने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें: जंतर-मंतर पर AI फेस रिकग्निशन वैन, क्या आधार से हो रही प्रोटेस्टर्स की पहचान? वायरल वीडियो के बाद उठे सवाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शिवानी शाह
शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.
टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.
शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.
अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.
शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










