मार्च में एंट्री लेगी Audi SQ8, पावर और लग्जरी का है परफेक्ट बैलेंस

Published by : Shivani Shah Updated At : 27 Feb 2026 12:34 PM

विज्ञापन

Audi SQ8/ फोटो- ऑफिशियल

Audi भारत में अपनी नई गाड़ी Audi SQ8 लॉन्च करने वाली है. CBU रूट से आने वाली यह SUV Q8 और RS Q8 के बीच पोजिशन होगी और Mercedes-AMG GLE Coupe व BMW X5 M60i को टक्कर देगी.

विज्ञापन

Audi India अपनी नई परफॉर्मेंस SUV Audi SQ8 को भारतीय सड़कों पर उतारने के लिए पूरी तरह तैयार है. कंपनी की फ्लैगशिप SUV लाइनअप में SQ8 को स्टैंडर्ड Q8 और टॉप मॉडल RS Q8 के बीच रखा गया है. मतलब साफ है यह न तो सिर्फ आराम पर फोकस करती है और न ही पूरी तरह रेस ट्रैक वाली एग्रेसिव मशीन है. जहां Q8 आपको स्मूद और कंफर्टेबल ड्राइव देती है, वहीं RS Q8 पूरी तरह स्पीड और परफॉर्मेंस लवर्स के लिए बनी है. ऐसे में SQ8 इन दोनों का बैलेंस्ड वर्जन है. इसमें आपको रोजमर्रा की ड्राइव के लिए आराम, स्पेस और प्रीमियम फील मिलेगा.

दमदार इंजन और परफॉर्मेंस

Audi SQ8 में 4.0-लीटर ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V8 इंजन दिया गया है, जो 507 hp की पावर और 770 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. यही इंजन RS Q8 में भी इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन RS Q8 में इसे ज्यादा पावरफुल ट्यूनिंग के साथ पेश किया गया है. वहीं, स्टैंडर्ड Q8 में 3.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 340 hp की पावर और 500 Nm का टॉर्क देता है.

SQ8 में 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलेगा. यह सेटअप फास्ट एक्सीलरेशन और स्मूद ड्राइविंग एक्सपीरियंस देने के लिए तैयार किया गया है.

स्पोर्टी डिजाइन और दमदार मौजूदगी

Audi SQ8 का लुक इसे बाकी मॉडल्स से अलग पहचान देता है. इसमें कूपे-स्टाइल रूफलाइन दी गई है, जो इसे एक स्पोर्टी सिल्हूट देती है. फ्रंट में सिंगल-फ्रेम ग्रिल दी गई है, जिसमें हनीकॉम्ब पैटर्न और डार्क एलिमेंट्स शामिल हैं. बड़े एयर इंटेक्स वाला बंपर इसे और एग्रेसिव लुक देता है. साइड प्रोफाइल में मजबूत शोल्डर लाइन, डार्क फिनिश एलिमेंट्स और S-स्पेसिफिक अलॉय व्हील्स दिए गए हैं.

पीछे की ओर फुल-विड्थ LED लाइट बार, डिफ्यूजर-स्टाइल बंपर और चार एग्जॉस्ट आउटलेट्स (क्वाड एग्जॉस्ट) मिलते हैं. रूफ-माउंटेड स्पॉइलर इसके स्पोर्टी लुक को पूरा करता है.

प्रीमियम और स्पोर्टी इंटीरियर

SQ8 का केबिन लग्जरी और स्पोर्टी फील का कॉम्बिनेशन है. इसमें फ्लैट-बॉटम लेदर स्टीयरिंग व्हील दिया गया है, जिस पर S बैजिंग और पैडल शिफ्टर्स लगे हैं. सेंटर कंसोल ग्लॉसी ब्लैक फिनिश के साथ आता है और इसमें इलेक्ट्रॉनिक गियर सेलेक्टर दिया गया है. स्पोर्ट सीट्स लेदर और Alcantara अपहोल्स्ट्री के साथ आती हैं, जिनमें कंट्रास्ट स्टिचिंग और S लोगो दिया गया है. ये सीट्स बेहतर साइड सपोर्ट देती हैं. पीछे की सीटिंग स्टैंडर्ड Q8 जैसी ही है, जिससे आराम में कोई कमी नहीं आती.

फीचर्स की लंबी लिस्ट

Audi SQ8 में डुअल 12.3-इंच डिस्प्ले, एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए और दूसरी इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए दी गई है. इसके अलावा, B&O ऑडियो सिस्टम, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, मल्टी-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स मिलते हैं. फ्रंट सीट्स पावर्ड है और इनमें हीटिंग, वेंटिलेशन और मसाज फंक्शन भी दिया गया है, जो लंबी ट्रिप्स को और आरामदायक बनाता है.

सेफ्टी में भी पूरी तैयारी

सुरक्षा के लिए SQ8 में मल्टीपल एयरबैग्स, ABS, ESC, ट्रैक्शन कंट्रोल, पार्क असिस्ट, 360-डिग्री कैमरा, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और ISOFIX जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

इसके अलावा, इसमें एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) भी मिलने की उम्मीद है, जिसमें अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन-कीपिंग असिस्ट, ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग, रियर क्रॉस-ट्रैफिक अलर्ट और ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसी सुविधाएं शामिल हो सकती हैं.

कब होगा लॉन्च?

Audi भारत में अपनी नई Audi SQ8 को 17 मार्च को लॉन्च करेगी. यह मॉडल भारत में CBU (Completely Built Unit) रूट के जरिए लाया जाएगा. प्रीमियम पोजिशनिंग और दमदार V8 इंजन के साथ यह SUV सीधे तौर पर लग्जरी परफॉर्मेंस सेगमेंट को टारगेट करेगी. लॉन्च के बाद Audi SQ8 का मुकाबला Mercedes-AMG GLE Coupe, BMW X5 M60i, Porsche Cayenne और Maserati Grecale जैसी हाई-एंड SUVs से होगा.

यह भी पढ़ें: 160hp पावर और लेवल 2 ADAS के साथ आ रही है नई Renault Duster

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola