WhatsApp Scheduled Messages: बर्थडे और रिमाइंडर मिस होने की टेंशन खत्म

Updated:
विज्ञापन

WhatsApp में आया Scheduled Messages फीचर, अब तय समय पर भेजें मैसेज

WhatsApp iOS बीटा में Scheduled Messages फीचर की झलक मिली है. इससे यूजर मैसेज लिखकर तारीख और समय चुन सकेंगे और ऐप खुद तय समय पर मैसेज भेज देगा. ग्रुप और पर्सनल चैट दोनों में सपोर्ट मिलेगा.

विज्ञापन

व्हाट्सऐप यूजर्स लंबे समय से एक ऐसे फीचर का इंतजार कर रहे थे, जिससे वे अपने मैसेज को पहले से तय समय पर भेज सकें. अब यह सपना सच होने जा रहा है. iOS Test Flight बीटा वर्जन में Scheduled Messages फीचर की झलक दिखाई दी है. इसका मतलब है कि जल्द ही यूजर्स किसी भी मैसेज को लिखकर उसके भेजने का समय चुन सकेंगे और ऐप खुद-ब-खुद तय समय पर उसे डिलीवर कर देगा.

विज्ञापन

फीचर कैसे काम करेगा

यूजर चैट में मैसेज टाइप करेंगे और साथ ही तारीख और समय चुनेंगे. चुने गए समय तक मैसेज क्यू में रहेगा और जैसे ही वह समय आएगा, मैसेज अपने आप भेज दिया जाएगा. खास बात यह है कि अगर यूजर भेजने से पहले मैसेज डिलीट कर देते हैं तो रिसीवर को इसकी कोई नोटिफिकेशन नहीं जाएगी.

मैनेजमेंट का नया सेक्शन

WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, Scheduled Messages को मैनेज करने के लिए चैट इंफो स्क्रीन में एक नया सेक्शन मिलेगा. यहां यूजर देख पाएंगे कि कितने मैसेज पेंडिंग हैं और चाहें तो उन्हें एडिट या डिलीट भी कर सकेंगे.

ग्रुप और पर्सनल चैट दोनों में सपोर्ट

यह फीचर सिर्फ पर्सनल चैट तक सीमित नहीं रहेगा. ग्रुप चैट में भी Scheduled Messages भेजे जा सकेंगे. इससे बर्थडे ग्रीटिंग्स, मीटिंग रिमाइंडर्स या ग्रुप अनाउंसमेंट्स को पहले से सेट करना आसान हो जाएगा. हालांकि फिलहाल चैनल्स के लिए सपोर्ट की जानकारी नहीं मिली है.

कब मिलेगा यह फीचर

अभी यह फीचर डेवलपमेंट स्टेज में है और टेस्टर्स के लिए भी लाइव नहीं हुआ है. रिपोर्ट के अनुसार, पहले इसे चुनिंदा बीटा यूजर्स को दिया जाएगा ताकि वे फीडबैक दे सकें. उसके बाद ही इसे पब्लिक रिलीज किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: WhatsApp SIM Binding: सिम निकालते ही बंद होगा ऐप, जानिए क्या है नया नियम

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola