हावड़ा मर्डर केस : हारुण को शरण देने वाले 3 लोग कोलकाता से गिरफ्तार

अब भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है मुख्य अभियुक्त हारुन खान.
पश्चिम बंगाल के हावड़ा में तृणमूल कांग्रेस के नेता और बिल्डर शफीक खान मर्डर केस का मुख्य आरोपी हारुन अभी भी फरार है. पुलिस ने उसे पनाह देने वाले कोलकाता के 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनसे पता लगाने की कोशिश हो रही है कि हारुन कहां है. इस बीच आशंका जतायी जा रही है कि वह अफगानिस्तान भाग गया होगा.
हावड़ा जिले के गोलाबाड़ी थाना अंतर्गत पिलखाना सेकेंड बाई लेन में बुधवार तड़के प्रमोटर की गोली मारकर हत्या मामले में पुलिस ने 3 लोगों को कोलकाता के जोड़ासांको से गिरफ्तार किया है. आरोपियों के नाम मोहम्मद बिलाल, मोहम्मद वकील और दिलदार हुसैन हैं. तीनों आरोपियों को बुधवार देर रात एक गुप्त ठिकाने से गिरफ्तार किया गया. इन्होंने हत्या के मुख्य आरोपी हारुन खान और उसके साथियों को शरण दी थी.
कोर्ट ने आरोपियों को पुलिस रिमांड में भेजा
बृहस्पतिवार को इन तीनों को भारी सुरक्षा के बीच हावड़ा के सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया. मजिस्ट्रेट ने सभी को पुलिस रिमांड में भेज दिया. पुलिस तीनों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है.
अभी तक फरार है मुख्य आरोपी और उसका साथी
इस घटना के मुख्य आरोपी हारुन खान और रफाकत उर्फ रोहित हुसैन अभी भी फरार हैं. गिरफ्तार तीनों आरोपियों से पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर दोनों कहां छिपे हैं. पुलिस को आशंका है कि दोनों अफगानिस्तान भाग गये. इसलिए हावड़ा सिटी पुलिस ने एयरपोर्ट अथॉरिटी को सतर्क कर दिया है.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हारुन मूल रूप से अफगानिस्तान के अबे-बरिक का रहने वाला है. वह पहले काबुल में एक फैक्टरी में काम करता था. वहां आपराधिक काम करने के बाद 8 साल पहले हावड़ा के पिलखाना चला आया. उसके पिता ब्याज पर रुपए देते थे. वह भी इस कारोबार से जुड़ गया. पुलिस को यह भी शक है कि दोनों फरार आरोपी आसपास के राज्यों में किसी अफगानी के घर पर छिपे हो सकते हैं.
मर्डर करने के बाद जोड़ोसांको पहुंचा हारुन
पुलिस ने बताया है कि हारुन और रोहित हत्या करने के बाद जोड़ासांको चले गये. यहां पहले से मोहम्मद बिलाल, मोहम्मद वकील और दिलदार हुसैन थे. सभी ने जमकर मौज-मस्ती की. रेड लाइट एरिया से सेक्स वर्कर को बुलाया गया. इसके बाद हारुन ने नया फोन और सिम लिया. इसी बीच पुलिस को खबर मिली कि हारुन जोड़ासांको में छिपा हुआ है. पुलिस ने बिना देर किये छापेमारी की. पुलिस के पहुंचने से पहले ही हारुन और रोहित वहां से फरार हो गये.
हथियार सप्लाई केस में 2 बार जेल जा चुका है रोहित
पुलिस ने बताया कि हारुन, रोहित और शफीक (मृतक) के खिलाफ गोलाबाड़ी थाने में कई शिकायतें दर्ज हैं. शफीक खान करीब 4 साल पहले गोलाबाड़ी के किंग्स लेन में हुई गोलीबारी की घटना में आरोपी भी था. इस मामले में वह जेल भी गया था. हारुन पर वर्ष 2021 और 2023 में गोलीबारी, घर पर जबरन कब्जा करने और रंगदारी वसूलने के कई मामले दर्ज हैं. रोहित हथियार सप्लाई करने के आरोप में 2 बार जेल जा चुका है.
मुख्य आरोपी के भाई को भीड़ ने जमकर पीटा
हावड़ा में सुबह-सुबह हुए मर्डर के बाद गुस्सायी भीड़ ने मुख्य आरोपी हारुन खान के भाई हुसैन खान की जमकर पिटाई कर दी. उसे गंभीर हालत में हावड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.
तीन की गिरफ्तारी अब तक हुई है. हत्या करने के बाद हारुन और उसके साथी को इन तीनों ने ही पनाह दी थी और इन तीनों की मदद से ही दोनों वहां से भाग निकले. इनके खिलाफ सबूत मिटाने, हत्या के आरोपी को भागने में मदद करने सहित कई आरोप हैं.
आकाश मघारिया, पुलिस आयुक्त
इसे भी पढ़ें
बंगाल चुनाव 2026 से पहले हावड़ा में तृणमूल नेता की गोली मारकर हत्या
कबड्डी खिलाड़ी कंवर दिग्विजय सिंह हत्याकांड में तीन गिरफ्तार, हावड़ा स्टेशन के पास से पुलिस ने दबोचा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




