ePaper

क्रिएटर्स और गेमर्स के लिए ASUS ने लॉन्च किए तीन पावरफुल लैपटॉप्स, जानिए फीचर्स

Updated at : 27 Feb 2026 10:44 AM (IST)
विज्ञापन
Asus

Asus लैपटॉप/ फोटो- ऑफिशियल साइट

अगर आप उन लोगों में से हैं, जो सिर्फ लैपटॉप नहीं, बल्कि अपनी क्रिएटिविटी के लिए एक पावरफुल पार्टनर ढूंढ रहे हैं, तो ASUS का नया लाइनअप आपके लिए है. कंपनी ने तीन जबरदस्त मॉडल्स पेश किए हैं, जो खासतौर पर कंटेंट क्रिएटर्स, टेक लवर्स और गेमर्स के लिए डिजाइन किए गए हैं.

विज्ञापन

ASUS ने भारत में Built for Originals कैंपेन के तहत तीन जबरदस्त मॉडल्स पेश किए हैं, जिसमें ProArt GoPro Edition PX13, ROG Flow Z13 Kojima Productions Edition KJP और Refreshed TUF Gaming A14 शामिल हैं. तीनों मॉडल्स AMD Ryzen Max AI प्रोसेसर, Radeon 8060S ग्राफिक्स और 1TB SSD के साथ आते हैं. तीनों लैपटॉप में Windows 11 Home पहले से इंस्टॉल मिलता है.

क्या है कीमत?

ROG Flow Z13-KJP की भारत में शुरुआती कीमत 3,79,990 रुपये है. इस प्रीमियम लैपटॉप के लिए प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हो चुकी है, जबकि इस मॉडल की सेल 4 मार्च से शुरू होगी. ROG Flow Z13-KJP सिर्फ ASUS और ROG के ऑफलाइन स्टोर्स पर मिलेगा.

वहीं, ProArt GoPro Edition की शुरुआती कीमत 3,34,990 रुपये और TUF Gaming A14 मॉडल की शुरुआती कीमत 1,79,990 रुपये है. ProArt GoPro Edition और TUF Gaming A14 की सेल 26 फरवरी से ASUS Exclusive Stores, Hybrid Stores, ASUS eShop, ROG Stores, Flipkart, Amazon और अन्य ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर शुरू हो जाएगी.

मिल रहा लॉन्च ऑफर

कंपनी इन मॉडल्स के साथ खास लॉन्च ऑफर भी दे रही है. ProArt GoPro Edition खरीदने वाले ग्राहकों को GoPro MAX2 बंडल 35% की छूट पर मिलेगा. इस बंडल में GoPro MAX2 360 कैमरा, एक्सटेंशन पोल, दो Enduro बैटरियां और 64GB SanDisk माइक्रोSD कार्ड शामिल है, जिसकी कीमत 62,500 रुपये है.

वहीं, ROG Flow Z13-KJP खरीदने वाले ग्राहकों को Steam पर रिडीम करने के लिए “Death Stranding 2: On The Beach” का PC गेम कोड फ्री दिया जाएगा. यह कोड Armoury Crate प्लेटफॉर्म के जरिए अवेलेबल होगा.

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

ROG Flow Z13-KJP और ProArt GoPro Edition में AMD Ryzen AI Max+ 395 प्रोसेसर दिया गया है, जबकि TUF Gaming A14 में AMD Ryzen AI Max+ 392 चिप मिलती है. तीनों लैपटॉप में Radeon 8060S ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया गया है.

ROG Flow Z13-KJP और ProArt GoPro Edition में 128GB तक LPDDR5X RAM दी गई है, जबकि TUF Gaming A14 में 32GB LPDDR5X RAM मिलती है. तीनों मॉडल्स में 1TB PCIe 4.0 SSD स्टोरेज दी गई है.

डिस्प्ले और डिजाइन

ROG Flow Z13-KJP एक लिमिटेड एडिशन 2-इन-1 गेमिंग लैपटॉप है, जिसे Kojima Productions के साथ मिलकर डिजाइन किया गया है. इसमें CNC-मिल्ड एल्युमिनियम बॉडी और कार्बन फाइबर डिटेलिंग दी गई है. इसमें कस्टम कीकैप्स, लेजर-एच्च्ड एयर वेंट्स और खास पैकेजिंग मिलती है. लैपटॉप में वेपर चैंबर कूलिंग और डुअल Arc Flow फैन दिए गए हैं.

इसमें 13.4-इंच ROG Nebula डिस्प्ले है, जो 2.5K रेजोल्यूशन, 180Hz रिफ्रेश रेट, 100% DCI-P3 कलर गैमट और 500 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करता है.

ProArt GoPro Edition (PX13) में 13.3-इंच 3K Lumina OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसमें 3ms रिस्पॉन्स टाइम मिलता है. यह लैपटॉप 360-डिग्री हिंज के साथ आता है और टच व स्टायलस सपोर्ट करता है. इसमें डेडिकेटेड GoPro हॉटकी, ASUS DialPad, StoryCube AI और MuseTree जैसे फीचर दिए गए हैं.

TUF Gaming A14 में 14-इंच 2.5K डिस्प्ले है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट और 3ms रिस्पॉन्स टाइम के साथ आता है. यह लैपटॉप MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी स्टैंडर्ड पर खरा उतरता है.

बैटरी और वजन

ROG Flow Z13-KJP में 70Wh बैटरी दी गई है. ProArt GoPro Edition और TUF Gaming A14 में 73Wh बैटरी मिलती है.

ROG Flow Z13-KJP का वेट लगभग 1.25kg है. ProArt GoPro Edition का वेट 1.39kg है, जबकि TUF Gaming A14 का वेट 1.48 kg है.

सॉफ्टवेयर और एडिशनल फीचर्स

तीनों लैपटॉप Windows 11 Home पर चलते हैं. खास बात तो यह है कि कंपनी एक साल के लिए Microsoft 365 Basic के साथ 100GB क्लाउड स्टोरेज भी दे रही है.

यह भी पढ़ें: Apple AirTag 2: डिजाइन वही, लेकिन तकनीक नयी; जानें क्या कुछ बदला

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola