चांदी थाना पुलिस की कार्रवाई, दो अपराधी गिरफ्तार, स्कॉर्पियो, पिस्टल व गोली बरामद
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 27 May 2026 1:43 PM
गिरफ्तार अपराधियों के बारे मे जानकारी देते पुलिस अधिकारी.
Arrah News : पुलिस टीम ने सूचना पर खनगांव सोन नदी मोड़ स्थित बांध के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को वाहन समेत गिरफ्तार किया.
Arrah News (आशुतोष पाण्डेय): चांदी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें बताया गया था कि एक चारपहिया वाहन में कुछ अपराधी हथियार के साथ इलाके में घूम रहे हैं.
सूचना मिलते ही चांदी थाना पुलिस टीम सक्रिय हुई और खनगांव सोन नदी मोड़ स्थित बांध के पास घेराबंदी कर दी. इसी दौरान सफेद रंग की स्कॉर्पियो को आते देख पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वाहन सवार भागने लगे. पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को मौके पर ही दबोच लिया.
तलाशी में हथियार और कारतूस बरामद
वाहन की तलाशी के दौरान स्कॉर्पियो (रजिस्ट्रेशन नंबर BR01EV7345) से एक लोडेड देसी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस तथा अन्य दस्तावेज बरामद किए गए.
इन आरोपियों की हुई गिरफ्तार
वाहन के साथ गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजेश यादव, पिता–विश्वनाथ यादव, साटो धरमार, थाना–मुफस्सिल, जिला भोजपुर और शिवम कुमार पांडेय, पिता–स्व. रंगनाथ पांडेय, साटो चुआई, थाना–कुरान सराय, जिला बक्सर के रूप में की गई.
पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है.
Also Read : भोजपुर में बढ़ेगी विकास की रफ्तार, उदवंतनगर में 31.20 करोड़ से बनेगा राष्ट्रीय स्तर का एक्वा पार्क
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










