नवादा में अवैध संबंध में पति को जहर देने वाली आरोपी पत्नी गिरफ्तार, भेजी गई जेल

Published by : Vivek Singh Updated At : 27 May 2026 1:45 PM

विज्ञापन

आरोपी पत्नी

Nawada Crime News : नवादा रजौली थाना क्षेत्र के मांगोडीह गांव से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है. अवैध संबंध का विरोध करना एक पति को इतना भारी पड़ गया कि उसकी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उसे जहर देकर मौत के घाट उतार दिया. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.

विज्ञापन

Nawada Crime News : (कुमार मनीष देव) नवादा रजौली थाना क्षेत्र के मांगोडीह गांव से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है. अवैध संबंध का विरोध करना एक पति को इतना भारी पड़ गया कि उसकी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उसे जहर देकर मौत के घाट उतार दिया. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.

प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह

मृतक की पहचान रविंद्र राजवंशी उर्फ मंगरू उर्फ धर्मेंद्र राजवंशी के रूप में हुई है. मृतक के नाना राजो राजवंशी द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर रजौली थाना में कांड संख्या 282/26 दर्ज किया गया है. प्राथमिकी में बीएनएस और एससी-एसटी एक्ट की गंभीर धाराएं लगाई गई हैं.

ससुराल में रह रहा था मृतक

आरोप है कि शादी के बाद से ही मंगरू अपनी पत्नी सिया देवी के दबाव में ससुराल में रह रहा था. इसी दौरान सिया देवी का गंगटा निवासी संतोष यादव से अवैध संबंध हो गया. जब मंगरू ने इसका विरोध किया तो पत्नी और उसके प्रेमी द्वारा कई बार मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई.

इलाज के दौरान हुई मौत

परिजनों का आरोप है कि आखिरकार पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर मंगरू को जहर दे दिया. हालत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है.

आरोपी पत्नी गिरफ्तार, प्रेमी फरार

थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रणजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पत्नी सिया देवी को हिरासत में लिया. पूछताछ के बाद बुधवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. वहीं मुख्य आरोपी प्रेमी संतोष यादव अब भी फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

Also Read : Nalanda News: उपभोक्ता फोरम का 2 बड़ा फैसला; डेथ क्लेम रोकनेवाले HSBC कंपनी और खराब मशीन बेचनेवाले दुकानदार पर लगाया जुर्माना

विज्ञापन
Vivek Singh

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह माता सीता की धरती और मिथिला का द्वार कहे जाने वाले समस्तीपुर जिले से आते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. इससे पहले #The_Newsdharma के साथ डिजिटल मीडिया, ग्राउंड रिपोर्टिंग , और न्यूज़ लेखन के क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव रहा है. सामाजिक, राजनीतिक, शिक्षा, युवा, महिला सुरक्षा और जनता से जुड़े मुद्दों पर विशेष रुचि रखते हैं. सरल, तथ्यात्मक और प्रभावी लेखन शैली के माध्यम से पाठकों तक महत्वपूर्ण खबरें और मुद्दे पहुंचाने का निरंतर प्रयास करते हैं. NGO अमर शहीद बिपिन सिंह फाउंडेशन के साथ जुड़कर सामाजिक, स्वास्थ्य, पर्यावरण ,रोजगार और महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर भी कार्य करने का अनुभव हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन