नवादा में दिनदहाड़े शिक्षिका के गले से सोने की चेन झपटी, भगत सिंह चौक पर बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

Author Ashutosh kumar|Edited by Ragini Sharma
Updated:
विज्ञापन
स्कूल जा रही शिक्षिका के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश, शहर में फिर सक्रिय हुआ झपट्टा मार गिरोह

Nawada Chain Snatching Case : नवादा शहर में झपट्टा मार गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया है. भगत सिंह चौक पर दिनदहाड़े एक शिक्षिका के गले से सोने की चेन झपट ली गई. इस घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

विज्ञापन

Nawada Chain Snatching Case : नवादा नगर थाना क्षेत्र में झपट्टा मार गिरोह एक बार फिर सक्रिय होता नजर आ रहा है. शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में शामिल भगत सिंह चौक के पास दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने एक शिक्षिका के गले से सोने की चेन झपट ली और देखते ही देखते फरार हो गए.

घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. शिक्षिका के शोर मचाने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बदमाश तेज रफ्तार से कचहरी रोड की ओर भाग निकले थे.

Nawada News : बाइक पर आए बदमाशों ने अचानक दिया वारदात को अंजाम

पीड़िता की पहचान पूनम कुमारी सिन्हा के रूप में हुई है. वह मूल रूप से झारखंड के हजारीबाग जिले के लोहसिंगना की रहने वाली हैं. वर्तमान में वह नवादा शहर के राजेंद्र नगर मोहल्ले में किराये के मकान में रह रही हैं और प्राथमिक विद्यालय कुर्मा में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं.

शिक्षिका ने नगर थाना में दिए आवेदन में बताया कि वह भगत सिंह चौक के पास से गुजर रही थीं. इसी दौरान बाइक सवार दो युवक उनके पास पहुंचे और मौका देखकर उनके गले में पहनी सोने की चेन झपट ली.

घटना इतनी अचानक हुई कि शिक्षिका को कुछ समझने और संभलने का मौका तक नहीं मिला. चेन छीनने के बाद दोनों बदमाश बाइक से तेज गति में वहां से फरार हो गए.

Crime News : भीड़भाड़ वाले इलाके में वारदात से सुरक्षा पर सवाल

दिन के समय शहर के प्रमुख चौक पर हुई इस घटना ने पुलिस गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. भगत सिंह चौक जैसे व्यस्त इलाके में बदमाशों के हौसले बुलंद होने से स्थानीय लोगों में भी चिंता बढ़ गई है.

घटना के बाद शिक्षिका ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास मौजूद लोग बदमाशों को पकड़ने के लिए दौड़े, लेकिन बाइक सवार दोनों अपराधी भीड़ का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना के संबंध में पीड़िता ने नगर थाना पहुंचकर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस अब घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. इसके अलावा बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए अन्य तकनीकी माध्यमों से भी जांच की जा रही है.

जल्द गिरफ्तारी का दावा

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि झपट्टा मार गिरोह की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है. सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है.


विज्ञापन
Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

By Ashutosh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन