Realme P4 Series के बढ़ गए दाम, खरीदने से पहले जान लें नई कीमत

Updated:
विज्ञापन
Realme P4 Series Price

रियलमी पी4

Realme ने भारत में अपने पॉपुलर Realme P4 Series की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है. Realme P4, P4 Power, P4x और P4 Lite 4G अब पहले से महंगे हो गए हैं. कुछ मॉडल्स की कीमत में 3,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है.

विज्ञापन

अगर आप नया Realme स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह खबर आपके बजट पर असर डाल सकती है. कंपनी ने चुपचाप अपने कई पॉपुलर स्मार्टफोन्स की कीमतें बढ़ा दी हैं. खास बात यह है कि सिर्फ फ्लैगशिप ही नहीं, बल्कि बजट और मिड-रेंज सेगमेंट के फोन भी अब पहले से महंगे हो गए हैं. बढ़ती मेमोरी और कंपोनेंट कॉस्ट के बीच Realme के कई मॉडल्स खरीदने के लिए अब ग्राहकों को ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे.

Realme P4 हुआ 3,000 रुपये महंगा

Realme P4 5G की कीमत में सीधा 3,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. ऐसे में इस मॉडल के बेस वेरिएंट 6GB + 128GB की कीमत 20,999 रुपये से बढ़कर अब 23,999 रुपये हो गई है. वहीं, 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये से 24,999 रुपये और 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये से 26,999 रुपये हो गई है.

Realme P4 Power की कीमत में भी बढ़ोतरी

10,001mAh की बड़ी बैटरी वाले Realme P4 Power की कीमत भी 2,000 रुपये तक बढ़ा दी गई है. यह फोन लंबे बैकअप, बड़ी डिस्प्ले और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है. ऐसे में अब इसके बेस वेरिएंट 8GB + 128GB की कीमत 27,999 रुपये से बढ़कर 29,999 रुपये हो गई है. 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये से 31,999 रुपये और 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये से 34,999 रुपये हो गई है.

Realme P4x और Realme P4 Lite 4G भी हुए महंगे

Realme P4x और P4 Lite 4G की कीमतों में भी इजाफा किया गया है. हालांकि, इन मॉडलों में बढ़ोतरी थोड़ी कम है.

Realme P4x 5G के बेस वेरिएंट 6GB + 128GB की कीमत 19,999 रुपये से अब 20,999 रुपये हो गई है और 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 21,499 रुपये से 22,499 रुपये हो गई है.

वहीं Realme P4 Lite 4G के बेस वेरिएंट 4GB + 64GB की कीमत 10,999 रुपये से 11,999 रुपये हो गई है और 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये से 13,999 रुपये हो गई है.

यह भी पढ़ें: भारत में फिर बढ़ी Redmi Note 15 5G और Redmi 15 5G की कीमत, जानें कितनी हुई महंगी

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola