कोल्हान में खुलेगा 'सिल्क पार्क'! चाईबासा में तसर बीज क्षेत्र के विस्तार पर DC और केंद्रीय वैज्ञानिक के बीच बड़ी चर्चा

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त से मुलाकात करते वैज्ञानिक डॉ. जयप्रकाश पांडेय और अन्य

West Singhbhum News: चाईबासा में केंद्रीय रेशम बोर्ड के वैज्ञानिक डॉ. जयप्रकाश पांडेय ने उपायुक्त से मुलाकात कर तसर बीज उत्पादन के विस्तार पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि प्रस्तावित सिल्क पार्क और नई कार्ययोजना से कोल्हान के रेशम किसानों की आय और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे.

विज्ञापन

West Singhbhum News, चाईबासा (शचिंद्र कुमार दाश): चाईबासा में भारत सरकार के केंद्रीय रेशम बोर्ड के वैज्ञानिक डॉ. जयप्रकाश पांडेय ने पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त चंदन कुमार से शिष्टाचार भेंट की. इस दौरान चाईबासा क्षेत्र में तसर बीज क्षेत्र के सुदृढ़ीकरण और विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी. बैठक में तसर आधारित आजीविका को मजबूत करने, स्थानीय किसानों की आय बढ़ाने और रेशम क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श हुआ. साथ ही तसर बीज उत्पादन, क्षेत्रीय समन्वय और भविष्य की कार्ययोजना को लेकर भी चर्चा की गयी.

प्रशासन के सहयोग से तसर उत्पादन को मिलेगी नई गति

डॉ. जयप्रकाश पांडेय ने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन और संबंधित संस्थाओं के सहयोग से चाईबासा क्षेत्र में तसर बीज उत्पादन को नई गति मिलेगी. उन्होंने बताया कि भविष्य में प्रस्तावित सिल्क पार्क की स्थापना से किसानों, युवाओं और रेशम क्षेत्र से जुड़े लोगों को बहुत लाभ मिलेगा. बैठक में बुनियादी बीज उत्पादन एवं प्रशिक्षण केंद्र, खरसावां के वैज्ञानिक-बी प्रदीप गुलाबराव डुकरे, सहायक उद्योग निदेशक (रेशम) रविशंकर प्रसाद, क्षेत्रीय पीपीओ नितिश कुमार तथा प्रदीप महतो भी उपस्थित थे. गौरतलब है कि बिलासपुर स्थित बेसिक तसर रेशम कीट बीज संगठन (BTSSO) से जुड़े वैज्ञानिक डॉ. जयप्रकाश पांडेय इन दिनों कोल्हान क्षेत्र के दौरे पर हैं.

Also Read: Saraikela: विकास बानरा ने कांग्रेस पार्टी में की घर वापसी

Also Read: धनबाद जंक्शन पर ‘दलाली’ का खुला खेल! RPF के नाम पर जमकर वसूली, हर दिन लाखों की उगाही

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola